नेपाल के साथ रिश्‍तों पर चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने भेजा एक खास संदेश

बीजिंग। चीन और नेपाल के संबंधों के 65 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर शनिवार को चीन की तरफ से नेपाल के साथ संबंधों पर एक बड़ा बयान दिया गया है। राष्‍ट्रपपति जिनपिंग की अगुवाई वाले चीनी नेतृत्‍व ने नेपाल और चीन की दोस्‍ती के आगे बढ़ने की तारीफ की है। चीनी सरकार के मुताबिक उसने नेपाल को हमेशा एक समान साझेदार के तौर पर समझा है। चीन ने जहां भारत के पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव शुरू कर दिया है तो वहीं नेपाल के साथ लगातार उसकी करीबियां बढ़ रही हैं।

nepal-china (2)

शनिवार को भेजा बधाई संदेश

चीन की तरफ से नेपाल के राष्‍ट्रपति बिदया देवी भंडारी को शनिवार को एक बधाई संदेश भेजा गया है। इस संदेश को राष्‍ट्रपति जिनपिंग की तरफ से भेजा गया है। उन्‍होंने कहा है कि चीन हमेशा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नेपाल के साथ काम करता रहेगा। जिनपिंग का बयान नेपाल की मीडिया की तरफ से प्रमुखता से छापा गया है। इसमें कहा गया है कि दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्‍मान किया है। दोनों ने एक-दूसरे को एक समान, आपसी राजनीतिक भरोसे और आपसी सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम किया है।

दोस्‍ती का लिखेंगे नया इतिहास

शी जिनपिंग के मुताबिक दोनों देश हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और कोविड-19 महामारी में भी साथ हैं। जिनपिंग ने कहा है कि दोनों के रिश्तों ने दोस्‍ती का एक नया इतिहास लिखा है। वहीं नेपाल की राष्‍ट्रपति भंडारी ने अपने संदेश में भी यहीं बातें कही हैं। नेपाल ने चीन की तरफ से मानवता के साझा भविष्‍य के प्रस्‍तावित समुदाय के निर्माण के लिए जरूरी नजरिए और बेल्‍ट एंड रोड प्रोजेक्‍ट के लिए आपसी सहयोग का स्‍वागत किया है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग की तरफ से भी नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को संदेश भेजा गया है और इसमें आपसी भरोसे और दोस्‍ती को बढ़ाने की बात कही गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+