भारत-अमेरिका-इजरायल के प्रतिबंधों से बौखलाया चीन, जवाबी कार्रवाई की दे डाली धमकी
चीन का कहना है कि कुछ देशों ने सिर्फ चीनी यात्रियों को टार्गेट कर एंट्री संबंधी प्रतिबंधों को लागू किया है। उन्होंने कहा, इसमें वैज्ञानिक आधार का अभाव है और इस तरह के उपाय अस्वीकार्य हैं।

Image: File
चीन ने लगातार 3 सालों से जारी जोरी कोविड पॉलिसी को पिछले महीने खत्म कर दिया। इसके बाद देश में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल आ गया और लाखों लोगों की संख्या में रोज लोग संक्रमित होने लगे। कोरोना के इस नए वैरिएंट की संक्रामक क्षमता से खौफ खाकर कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसे देखकर चीन बेहद नाराज हो गया है।

कोरोना जांच किया अनिवार्य
भारत, जापान, अमेरिका, इजरायल, कनाडा, फ्रांस सहित कई देशों ने एयरपोर्ट पर चीनी यात्रियों के लिए अनिवार्य कोरोना रिपोर्ट को लागू कर दिया है। यानी कि इन सभी देशों में यदि कोई चीन से आता है तो उसके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। लेकिन कोरोना को लेकर सतर्कता बरते जाने वाले इस कदम की चीन ने आलोचना की है। चीन ने उलटे इन देशों पर जवाबी कार्रवाई करने की भी धमकी दे डाली है।

‘चीन को किया जा रहा टार्गेट'
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने माओ निंग ने कहा है कि कुछ देशों ने सिर्फ चीनी यात्रियों को टार्गेट कर एंट्री संबंधी प्रतिबंधों को लागू किया है। उन्होंने कहा, इसमें वैज्ञानिक आधार का अभाव है और इस तरह के उपाय अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस प्रकार के कार्रवाईयों का हम दृढ़ता से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, चीन इस आधार पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

चीन में कोरोना मचा रहा तबाही
चीन में बीते महीने कुछ स्थानीय और क्षेत्रीय अधिकारियों ने अनुमानित दैनिक कोरोना आंकड़ों को साझा करना शुरू किया था। क्योंकि, कोरोना के आंकड़े स्पष्ट नहीं थे। एक आंकड़े के मुताबिक सिचुआन प्रांत में ही करीब 7 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। चीन में कोरोना किस कदर तबाही मचा रहा है इसका अंदाजा सिचुआन प्रांत में आ रहे नए केसों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। झेजियांग के तटीय प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना था कि पिछले सप्ताह हर दिन 10 लाख निवासी संक्रमित हो रहे थे।

चीन ने नए आंकड़े देना बंद किया
चीन ने अब दुनिया से कोरोना के आंकड़ें देना बंद कर दिया है। इस समय कोरोना दुनियाभार में कोहराम मचा रहा है। चीन में तबाही मचाने के बाद कोरोना जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्राजील में बेलगाम हो गया है। चीन ने स्वीकार किया है कि पिछले महीने अनिवार्य सामूहिक परीक्षण के अंत के बाद प्रकोप के पैमाने को ट्रैक करना असंभव गया है।












Click it and Unblock the Notifications