पृथ्वी पर कभी भी गिर सकता है अंतरिक्ष से आ रहा चीन का अनियंत्रित कचरा, 10 मंजिला इमारत जितना है विशाल

Chinese rocket falling to Earth: चीन की वजह से एक बार फिर दुनिया भर में खतरा मंडराने लगा है। चीन ने पिछले महीने ही अंतरिक्ष में एक रॉकेट लॉन्च किया था, जो फेल हो गया है। अब उसका मलबा अनियंत्रित होकर धरती की ओर बढ़ता चला आ रहा है, जिसका आकार 10 मंजिला इमारत के बराबर है और वजन 22. 5 मीट्रिक टन बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि अंतरिक्ष मिशन में ऐसी घटनाओं की संभावना 10 हजार बार में से एक बार हो सकती है। लेकिन, चीन की वजह से यह हालात दो साल में चौथी बार बने हैं।

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा है विशाल रॉकेट का टुकड़ा

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा है विशाल रॉकेट का टुकड़ा

चीन के एक रॉकेट का विशाल कचरा शुक्रवार या शनिवार को कभी भी धरती पर गिर सकता है, जो पूरी तरह से अनियंत्रित है। वैज्ञानिकों में यह अनिश्चितता बनी हुई कि यह किस जगह पर गिरेगा। चीनी रॉकेट का यह हिस्सा Long March 5B rocket का मुख्य बूसटर है। इसे चीन ने अपने तिआंगोंग स्पेस स्टेशन से 31 अक्टूबर को ही लॉन्च किया था। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस अनियंत्रित अंतरिक्ष कचरे के बारे में यह नहीं पता है कि कहां गिरने वाला है, वह 22. 5 मीट्रिक टन वजनी है। इसकी जानकारी देते हुए एक अमेरिकी संस्था एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने कहा है कि इस विशाल अंतरिक्ष कचरे का आकार 10 मंजिला बिल्डिंग जितना है। (पहली तस्वीर में Long March 5B rocket की लॉन्चिंग)

अमेरिका और अफ्रीका में किसी भी जगह गिरने की आशंका

अमेरिका और अफ्रीका में किसी भी जगह गिरने की आशंका

एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन के मुताबिक अंतरिक्ष से आ रहा चीन का यह मलबा धरती पर अनियंत्रित रूप से गिरेगा। इसने कहा है, 'यह अनिश्चितता कि इतना विशाल मलबा आखिरकार कहां पर गिरेगा, मानवीय सुरक्षा और संपत्ति को नुकसान को लेकर एक बहुत ही गंभीर चिंता खड़ा करता है।' ज्यादा संभावना है कि यह कचरा शुक्रवार को ही धरती के किसी हिस्से से टकराने जा रहा है। स्पेस डॉट कॉम के मुताबिक संपूर्ण मध्य अमेरिका, अफ्रीका के एक बड़े हिस्से और उत्तरी अमेरिका का कुछ इलाका इसकी चपेट में आ सकता है।

5 से 9 मीट्रिक टन मलबा गिरने की आशंका

5 से 9 मीट्रिक टन मलबा गिरने की आशंका

उस वेबसाइट ने यह भी जानकारी दी है कि अनुमान के मुताबिक चाइनीज रॉकेट के उस टुकड़े के बड़े हिस्से को पृथ्वी के वायुमंडल में घुसते ही जल जाना चाहिए, लेकिन उसका मजबूत भाग इससे बच निकल सकता है, जो कि पृथ्वीवासियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जबकि, एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन के मुताबिक सामान्य तौर पर किसी बड़े ऑब्जेक्ट का 20 से 40 फीसदी भाग ही धरती पर पहुंच पाता है, लेकिन यह कितना होगा यह उसकी डिजाइन पर निर्भर है। उन्होंने कहा, 'इस केस में हम करीब 5 से 9 मीट्रिक टन की उम्मीद कर सकते हैं।'

चीन दुनिया को बार-बार खतरे में डाल रहा है

चीन दुनिया को बार-बार खतरे में डाल रहा है

दो साल में ऐसा चौथी बार हो रहा है कि चीन के रॉकेट का एक विशाल मलबा धरती की ओर अनियंत्रित रूप से बढ़ रहा है। जिसको लेकर अंतरिक्ष विशेषज्ञों के मन में संदेह पैदा होने लगे हैं। अमेरिका और यूरोप दोनों के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष के मलबे के इस तरह से धरती पर गिरने की संभावना 10,000 में से एक बार हो सकती है, लेकिन चीन के रॉकेट इस सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन में एक कंसल्टेंट टेड मुएल्हॉप्त ने मीडिया से कहा है, 'वैसे ये कम जोखिम वाली है, लेकिन यह जोखिम जरूरत से ज्यादा है।'

हम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हैं- चीन

हम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हैं- चीन

चीन का नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन 13 सदस्यीय इंटर-एजेंसी स्पेस डेब्री कॉर्डिनेशन कमेटी (IADC) का सदस्य है, जिसने हाल ही में सिफारिश की है कि वायुमंडल में प्रवेश करने वाले अंतरिक्ष कचरे से जिसमें किसी व्यक्ति के जख्मी होने या मौत होने की आशंका हो, 10,000 में से एक बार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वैसे चौतरफा संदेहों से घिरे चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि 'चीन हमेशा ऐसी गतिविधियों में शामिल होता है जो शांतिपूर्ण तरीके से अंतरिक्ष का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कानूनों और रिवाजों के अनुसार करता है।'

नुकसान की संभावना बहुत कम- चीन

नुकसान की संभावना बहुत कम- चीन

चीन ने यह भी दावा किया है कि 'इस तरह के रॉकेट स्पेशल डिजाइन टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाए जाते हैं, जिससे वायुमंडल में घुसने पर उसके अधिकांश हिस्से जल जाते हैं और पृथ्वी और उड्डयन गतिविधियों को क्षति पहुंचने की संभावना बहुत बहुत कम है।' चीन ने यह भी दावा कि किया है कि बूस्टर के गिरने से जुड़ी हर जानकारी वह दुनिया को पूरे पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवा रहा है। (पहली तस्वीर के अलावा सारी सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+