चीन ने झील में बनाई सबसे बड़ी अंडरवाटर सुरंग, पानी के बीच से निकलेंगी सनसनाती हुई गाड़ियां

पानी के अंदर बनने वाले इस हाईवे को लेकर चीन में विवाद भी हुआ था कि, क्या पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाकर भी पानी के अंदर टनल का निर्माण होना चाहिए या नहीं।

नानजिंग, दिसंबर 31: चीन ने दुनिया के सबसे बड़े अंडरवाटर हाईवे को अपने देश की जनता के लिए खोल दिया है। चीन की सबसे लंबी अंडरवाटर टनल ताइहू टनल गुरुवार को पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत में ट्रैफिक के लिए खोल दी गई है। ये टनल पानी की झील के अंदर बनाई गई है और पानी के अंदर बनने वाले इस हाईवे को लेकर चीन में विवाद भी हुआ था कि, क्या पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाकर भी पानी के अंदर टनल का निर्माण होना चाहिए या नहीं, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ने इस प्रोजेक्ट के विरोध में बोलने वालों को 'चुप' करवा दिया और अब इस टनल को जनता के लिए खोल दिया गया है।

पानी के अंदर बनाया हाईवे

पानी के अंदर बनाया हाईवे

चीन का ये अंडरवाटर हाईवे 10.79 किलोमीटर लंबा और 7.25 मीटर चौड़ा है, जो चीन की तीसरी सबसे बड़े ताजे पानी की झील ताइहू झील के नीचे बना है। चीन का ये अंडरवाटर प्रोजेक्ट 43.9 किलोमीटर लंबे चांगझौ-वूशी हाईवे का एक हिस्सा है और उसे भी गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पानी के नीचे सुरंग का निर्माण जनवरी 2018 में शुरू हुआ था और सिर्फ 2 सालों के अंदर ही चीन ने पानी के अंदर इस विशालकाय हाईवे का निर्माण कर दिया है। निर्माण टीम एंडीटेम के अनुसार, परियोजना में स्वचालित स्टील प्रोसेसिंग इक्विपमेंट्स और इंटेलिजेंट सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो सीवेज और धूल को हाईवे के ऊपर में किसी भी हाल में नहीं आने देगा।

जनवरी 2018 में शुरू हुआ था काम

जनवरी 2018 में शुरू हुआ था काम

जनवरी 2018 में 43.9 किलोमीटर लंबी सुरंग पर काम शुरू हुआ था और थर्ड हार्बर की मूल कंपनी चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के अनुसार, सुरंग को कॉफरडैम का उपयोग करके बनाया गया है और खुदाई के दौरान पहले पानी को बाहर निकालने के लिए बड़े बड़े पंपिंग सेट का इस्तेमाल किया गया था और सुरक्षा के लिए अलग अलग हिस्से में इस हाईवे का निर्माण किया गया है। प्रोजेक्ट टीम के प्रमुख यांग गुओडोंग ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि ''तना हो सके झील का पारिस्थितिक वातावरण" बचाने की कोशिश की गई है''।

3 करोड़ लोगों को होती है पानी सप्लाई

3 करोड़ लोगों को होती है पानी सप्लाई

आपको बता दें कि, ताइहू झील से करीब चीन में 3 करोड़ लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है और पिछले 40 सालों से ये झील जहरीले शैवाल के खिलने के साथ साथ गंभीर प्रदूषण की स्थिति का सामना कर रहा है। स्थानीय प्रांतीय सरकार ने इस झील को साफ करने का अभियान कई बार चलाया है, लेकिन झील से सीवेज और कचरे को बाहर नहीं निकाला जा सका। इस झील में कई शहरों में चलने वाले उद्योगों का विषैला पानी गिरता है और कई शहरों का गंदा पानी भी इसी झील में डाला जाता है।

झील में बार बार निर्माण कार्य

झील में बार बार निर्माण कार्य

इसके साथ ही झील के बीच में कंक्रीटों का इस्तेमाल कर एक द्वीप अलग से बना दिया गया, जिसने स्थिति और खराब कर दी है। वहीं, चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, 2.2 अरब डॉलर की लागत से झील के अंदर इस हाईवे का निर्माण किया गया है। चूंकी ये चीन की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, लिहाजा इस झील को बर्बाद करना चीन की 3 करोड़ से ज्यादा की आबादी पर भारी पड़ेगी, लेकिन एक्सपर्ट्स की बातों को नजरअंदाज कर चीन ने इस हाईवे का निर्माण करवाया है।

अंडरवाटर हाईवे से फायदा

अंडरवाटर हाईवे से फायदा

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के लू दादाओ ने कहा है कि "बोहाई के पार अंडरवाटर सुरंग चीन में परिवहन की व्यवस्था को बदल कर रख देगी''। उन्होंने कहा कि, ''बीजिंग और टियांजिन में हब से बचकर यह बीजिंग और टियांजिन, बीजिंग और शंघाई के बीच रेलवे पर दबाव को कम करेगा, और यहां तक ​​कि बीजिंग और ग्वांगझोउ के बीच के रेलवे के दवाब को भी ये हाईवे काफी कम कर देगा।" चाइनीज एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज के डू यानलियांग ने, 'द पेपर' को बताया कि, अंडरवाटर सुरंग उत्तर-पूर्व के पुराने औद्योगिक क्षेत्रों, बोहाई आर्थिक क्षेत्र और यांग्त्ज़ी डेल्टा को भी बेहतर ढंग से जोड़ेगी।

Recommended Video

    China के Scientists ने बनाया 'मशीनी जज', जानिए कैसे करेगा काम? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+