अंतरिक्ष मिशन में चीन का बड़ा कदम, तीन अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन के लिए रवाना, बिताएंगे 3 महीने
बीजिंग, 17 जून। अंतरिक्ष मिशन की ओर चीन ने एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहले अंतरिक्ष यात्री को आज सबसे बड़े चालक दल मिशन के लिए रवाना किया गया है। अंतरिक्ष में एक बड़ी शक्ति के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए चीन का यह ऐतिहासिक कदम है। चीन ने पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस मिशन पर भेजा है। यह मिशन तियांगोंग स्टेशन के लिए लॉन्ग मार्च 2एफ रॉकेट को लॉन्च किया गया है। ये लोग अंतरिक्ष में तीन महीने का समय बिताएंगे। यह लॉन्च स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.22 बजे जिऊक्वान लॉन्च सेंटर से किया गया। लॉन्च के 10 मिनट के भीतर ही यह रॉकेट अपने ऑर्बिट में पहुंच गया और यहां स्पेस क्राफ्ट रॉकेट से अलग हो गया, जिसके बाद कंट्रोल रूम में जबरदस्त तालियों के साथ इसका स्वागत किया गया। चीन के स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के जरिए इस लॉन्च को लाइव दिखाया गया। जिसमे देखा जा सकता है कि तीन अंतरिक्ष यात्री अपना हेलमेट उठा रहे हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अपना हाथ हिला रहे हैं। एक अन्य अंतरिक्ष यात्री ने एक पेन को अपनी गोद में रखा लेकिन जीरो ग्रैविटी के चलते वह हवा में ही रहता है।
Recommended Video

जिकूआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर के डायरेक्टर ने झैंग जिफेन नेन कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्ग मार्च 2एफ रॉकेट ने शेझाऊ-12 को स्पेसक्राफ्ट में भेज दिया है। सोलर पैनल सही से स्थापित हो चुके हैं और अब हम यह कह सकते हैं कि शेझाऊ-12 मिशन पूरी तरह से सफल है। अहम बात यह है कि तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने जो स्पेस सूट पहन रखा है उसमे आम समर्थकों की तस्वीर छपी है जो इनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। स्पेस सेंटर में काम करने वाले और उनका परिवार इस लॉन्च के मौके पर एकसाथ इकट्ठा हुआ और देशभक्ति के गीत गाए, गीत के बोल थे कि बिना चीन की कम्युनिस्ट पा्टी चीन का कोई भविष्य नहीं है। लोगों के हाथ में चीनी झंडे और फूल थे।












Click it and Unblock the Notifications