चीन के BRI प्रोजेक्ट को मलेशिया ने दिया झटका
बीजिंग। एशिया में अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर अपनी ताकत का विस्तार कर रहे चीन को मलेशिया ने तगड़ा झटका दिया है। आर्थिक दिवालियापन और वित्तीय घाटों को झेल रहे मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने मंगलवार को कहा कि चीन के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को कैंसिल कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत चीन अपने फंड से मलेशिया में दो गैस लाइन और रेल लिंक पर काम करने की योजना बना रहा था। इनमें से रेल लिंक प्रोजेक्ट चीन के बीआरआई में महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

मलेशियाई प्रधानमंत्री इन दिनों चीन के दौरे पर हैं और उस दौरान उन्होंने अपने देश में चीनी प्रोजेक्ट को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महातिर ने कहा, 'प्रोजेक्ट जारी नहीं रहेगा। फिलहाल हमारा फोकस कर्ज के बोझ को कम करना है। जब तक हम बर्दाश्त कर सकते हैं तब तक इसे स्थगित कर दिया जाएगा।'
महातिर ने पूर्व राष्ट्रपति नजीब को मलेशिया को कर्ज डुबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें विदेशी निवेश से कोई प्रोब्लम नहीं है, लेकिन पिछली सरकारों ने कई समझौतों को नजरअंदाज कर दिया था, इसी का खामियाजा हमारा देश भुगत रहा है।
मलेशिया से मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश वर्तमान लगभग 1 ट्रिलियन का कर्ज का बोझ झेल रहा है। हालांकि, सोमवार रात को जारी एक संयुक्त बयान में महातिर और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेल लिंक और दो गैस पाइपलाइनों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें: चीन के 'दोस्त' पुतिन के सामने भी पीएम मोदी ने किया जिनपिंग के प्रोजेक्ट BRI का विरोध












Click it and Unblock the Notifications