चीन की नई चाल, POK के रास्‍ते पाकिस्‍तान तक बनाएगाा रेल मार्ग

फिलहाल चीन की योजना कब तक शुरू होगी इसको लेकर अभी साफ तौर से कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि चीन की ये योजना भारत के लिए परेशानी का सबब जरूर बन सकता है।

नई दिल्ली। चीन लगातार भारत पर जुबानी हमले कर रहा है। सिक्किम में सीमा विवाद को लेकर उसकी रणनीति भारत पर दबाव बनाने की है। इस बीच मिल रही जानकारी के मुताबिक चीन सीपीईसी पर पाकिस्तान तक कार्गो सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। चीन काफी समय से अरबों डॉलर का निवेश करके चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पर काम कर रहा है। अब उसकी योजना सीपीईसी पर रेल और सड़क मार्ग के जरिए सामान की आवाजाही की व्यवस्था शुरू करना चाहता है।

CPEC: पाकिस्तान तक कार्गो सेवा शुरू करने की योजना में चीन

चीन की इस योजना बढ़ सकती है भारत की परेशानी

चीन की योजना के मुताबिक नई लाइन की शुरुआत चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत गानसू की राजधानी लानझाउ से होगी, जो उइगुर के स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग प्रांत के काशगर से होकर पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट तक पहुंचेगी। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने लानजाउ इंटरनेशनल ट्रेड एंड लॉजिस्टिक पार्क के निदेशक जू चुनहुआ के हवाले से ये जानकारी दी है।

फिलहाल चीन की योजना कब तक शुरू होगी इसको लेकर अभी साफ तौर से कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि चीन की ये योजना भारत के लिए परेशानी का सबब जरूर बन सकता है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब चीन ऐसी योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। पिछले साल मई में चीन ने लानजाउ से काठमांडू के बीच रेल और रोड सामान पहुंचाने की सेवा शुरू की थी। इससे चीन और नेपाल के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर खास असर देखने को मिला था। बता दें कि चीन ने 50 अरब डालर के चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के पश्चिमी रूट से चीन की वस्तुओं के निर्यात के लिए पाकिस्तान के ग्वादर एयरपोर्ट तक पहुंचाना शुरू किया था। बता दें कि भारत लगातार इसी कॉरिडोर का विरोध कर रहा है। इसके पीछे वजह है कि ये कॉरिडोर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+