चीन प्लेन क्रैश: दो 'ब्लैक बॉक्स' में से एक मिला, पता लगेगा कैसे हुआ हादसा?
बीजिंग, 23 मार्च: चीन में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया, जहां 133 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश हो गया। वहीं हादसे के 18 घंटे भी रेस्क्यू में कोई भी जिंदा शख्स नहीं मिला। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर चीन की सरकार ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अब ताजा जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दो ब्लैक बॉक्स में से एक बेहद क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला है।

दो 'ब्लैक बॉक्स' में से एक मिला
चीन के उड्डयन नियामक के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दक्षिण चीन के गुआंगझू प्रांत में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइन के विमान के दो 'ब्लैक बॉक्स'- फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर में से एक मिला है। बता दें कि चीन के कुनमिंग शहर उड़ान भरकर गुआंगझू जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का बोइंग 737 विमान पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पायलटों की डिटेल भी की जारी
वहीं अधिकारी ने पायलटों की डिटेल भी जारी की है। ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक तीनों पायलटों के पास वैध लाइसेंस और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और अनुभव था। ब्लूमबर्ग ने पहले कहा था कि आंकड़ों से पता चलता है कि विमान के क्रैश के बाद पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रकों के कॉल का जवाब नहीं दिया। अधिकारियों ने एक ब्रीफिंग में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त मॉडल में कैप्टन के पास 6,709 घंटे थे, जबकि पहले सह-पायलट के पास कुल 31,769 घंटे थे। ब्लूमबर्ग ने बताया कि दूसरे सह-पायलट को 556 घंटे की उड़ान का अनुभव था।
एमयू 5735 हुआ दुर्घटनाग्रस्त
'ब्लैक बॉक्स' डिवाइस जो फ्लाइट क्रू बातचीत और विमान के सिस्टम से डेटा रिकॉर्ड करते हैं, यह पता लगाने का जरिया है कि उड़ान एमयू 5735 एक पहाड़ी पर गिरने से पहले आसमान से कैसे गिरा। हालांकि यह तुरंत साफ नहीं है कि दो में से कौन सा बॉक्स - फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर या कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications