पोम्पियो की भारत यात्रा से बौखलाया चीन, बोला- एशिया में कलह के बीज बोना बंद करे अमेरिका
बीजिंग। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अमेरिका-भारत 'टू प्लस टू' वार्ता के लिए रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर के साथ सोमवार को भारत पहुंचे। चीन ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से कहा कि वह बीजिंग एवं क्षेत्र के देशों के बीच कलह का बीज बोना बंद करें जिससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता प्रभावित होती है। इससे पहले चीन ने अमेरिका पर श्रीलंका को धमकाने का आरोप लगाया था।

Recommended Video
पोम्पियो की भारत एवं दक्षिण एशियाई देशों के दौरे के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ''चीन के खिलाफ पोम्पियो के हमले एवं आरोप नए नहीं हैं।'' वांग ने कहा, ''ये निराधार आरोप हैं जो दर्शाते हैं कि वह मानसिक रूप से शीत युद्ध और वैचारिक पक्षपात कर रहे हैं। हम उनसे आग्रह करते हैं कि शीत युद्ध छोड़ दें और चीन तथा क्षेत्रीय देशों के बीच कलह का बीज बोना बंद करें जिससे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता प्रभावित होती है।
वहीं कोलंबों स्थित चीनी दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा, हम अमेरिका द्वारा चीन-श्रीलंका संबंधों में हस्तक्षेप करने और श्रीलंका पर दबाव डालने तथा धमकाने के लिए विदेश मंत्री की यात्रा का अवसर के रुप में इस्तेमाल करने का दृढ़ता से विरोध कर रहे हैं। दूतावास ने कहा कि रिश्तों को संभालने के लिए चीन और श्रीलंका के पास पर्याप्त समझ है और किसी तीसरे पक्ष से निर्देश लेने की जरूरत नहीं है। चीन ने पोम्पियो की यात्रा को लेकर उस समय चिंता जताई जब श्रीलंका कोरोना वायरस से जूझ रहा है।
दूतावास ने पूछा, क्या यह स्थानीय महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सहायक है? क्या यह श्रीलंकाई लोगों के हितों में है। दूतावास ने कहा कि अपने शीर्ष राजनयिक, यांग जिएची के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल ने इस महीने कोलंबो का दौरा किया, लेकिन इसने अपने कर्मियों और गतिविधियों को दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यूनतम रखा, ताकि मामलों में वृद्धि को रोका जा सके।
बता दें कि, भारत की अपनी यात्रा के बाद पोम्पिओ मंगलवार को श्रीलंका की यात्रा पर आएंगे। उनकी यह यात्रा श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुनवरडेना के निमंत्रण पर हो रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच बहुआयामी क्षेत्रों के कई मुद्दे शामिल होंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा था कि पोम्पिओ कोलंबो की यात्रा करेंगे और उनकी इस यात्रा का मकसद मजबूत और संप्रभु श्रीलंका के साथ साझेदारी की अमेरिकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करना है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications