चीन के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट ने दुनिया को दी टेंशन, 276 दिन अंतरिक्ष में चक्कर लगाकर वापस आया
China mysterious spacecraft: चीन का रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट वापस पृथ्वी पर आ गया है। वो करीब 276 दिनों तक अंतरिक्ष में रहा। इसकी कोई डिटेल चीन ने नहीं दी है।

चीन की नजर अब स्पेस सेक्टर में है, जहां वो रोजाना नए प्रयोग कर रहा। कई महीनों पहले उसने अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया था। अब वो पृथ्वी पर वापस लौट आया है, लेकिन उसको लेकर पूरी दुनिया टेंशन में है।
चीनी मीडिया के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट ने 8 मई को पृथ्वी पर सफल लैंडिंग की। जल्द ही इसके बारे में चीनी सरकारी जानकारी दे सकती है, लेकिन अभी तक किसी भी देश को इसके बारे में नहीं पता। चीन ने इस प्रोजेक्ट को इतना सीक्रेट रखा कि यान की तस्वीर भी बाहर नहीं आ पाई।
जानकारी के मुताबिक ये यान 276 दिनों तक अंतरिक्ष में रहा और उसने पृथ्वी के सैकड़ों चक्कर लगाए। बताया जा रहा कि ये री-लॉन्च के हिसाब से बनाया गया है यानी स्पेस से आने के बाद इसे दोबारा से भेजा सकता है।
इसके अलावा इसे भविष्य का अंतरिक्ष यान भी कहा जा रहा, क्योंकि इससे कम लागत में यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। सबसे खास बात ये है कि इसे चलाने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं। अगर इसमें मिशन की डिटेल फीड कर दी जाए, तो ये अंतरिक्ष में जाकर खुद ही मिशन पूरा करके आ जाएगा।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट X-37B की तरह दिखता है। उम्मीद जताई जा रही कि चीनी सरकार जल्द ही इसकी तस्वीर सार्वजनिक कर देगी।
पीछे छोड़ा थी रहस्यमयी वस्तु
वहीं इस स्पेसक्राफ्ट को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। तब से ये अंतरिक्ष में था। वहां जाकर इसने एक रहस्यमयी वस्तु छोड़ी थी, जो इसके पीछे-पीछे चल रही थी। उसको लेकर दुनिया के कई देशों ने रिसर्च की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। इस वजह से अमेरिका समेत कई देश टेंशन में हैं।
मामले में अमेरिकी स्पेस फोर्स ने बताया था कि चीन के यान ने 24 से 31 अक्टूबर के बीच कोई रहस्यमयी चीज छोड़ी थी, लेकिन क्या उससे किसी देश को नुकसान हुआ या होगा, इस बारे में वो कुछ भी नहीं कह पाए।












Click it and Unblock the Notifications