2024 तक दुनिया को अपनी इस ताकत का एहसास करा सकता है चीन

नई दिल्ली। चीन ने तैयारी कर ली है कि वो 2024 तक दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा देगा।

china

एक चीनी अधिकारी के अनुसार 2024 तक चीन के पास खुद अपना स्पेश स्टेशन यानी अंतरिक्ष केंद्र होगा। साथ ही तब तक मौजूदा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की समयसीमा खत्म हो चुकी होगी।

ये है चीन का प्लान

चीनी एयरोस्पेस साइंसेज एण्ड टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन के अध्यक्ष ले फैनपी के अनुसार जब 2024 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र नहीं होगा, तब केवल चीन ही ऐसा देश होगा जिसके पास अपना स्पेस स्टेशन होगा।

बता दें कि हाल ही में चीन की ओर से मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की अपनी योजना के अंतर्गत प्रयोगात्मक अंतरिक्ष प्रयोगशाला की सफल प्रक्षेपण किया था।

भारत को मिली सफलता

गौरतबल है कि फिलहाल भारत मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला एशिया का पहला देश बन चुका है, जबकि रूस की सहायता से चीन की मंगल योजना खराब हो गई थी।

इसलिए चीन अब अपनी अंतरिक्ष योजना को और आगे बढ़ा रहा है। बता दें कि अंतरिक्ष में चीन का पहला अंतरिक्ष केंद्र तियाननॉन्ग-1 मौजूद है लेकिन यह सिर्फ बतौर प्रयोग भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+