पत्नी मर गई, बच्चों का पता नहीं, 85 साल की उम्र में शख्स ने कहा - मुझे गोद ले लो

बीजिंगः चीन में 85 साल का एक व्यक्ति साइकिल पर घूमता है और खुद को गोद लेने की गुहार लगाता है। इस शख्स का नाम हेन जीचेंग है। हेन का कहना है कि कई साल पहले उसकी पत्नी का मौत हो गई थी, इसके बच्चों से इसका कोई संपर्क नहीं है। पड़ोसियों के पास भी इसके लिए कोई वक्त नहीं है। हेन ने जब चीन के एक लोकल चैनल पर अपने मन की बात कही तो उनके पास कई फोन आने लगे।

85 साल के हैं हेन

85 साल के हैं हेन

हेन ने कहा कि मैं 85 साल का एक अकेला शख्स हूं। मेरा शरीर ताकतवर है। मैं शॉपिंग कर सकता हूं, खाना बना सकता हूं, मैं अपनी देखभाल खुद कर सकता हूं। बता दें, ये शख्स चीन के तियानजिन के साइटेफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट से रिटायर हुआ है।

हेन को मिलती है 950 डॉलर पेंशन

हेन को मिलती है 950 डॉलर पेंशन

हेन जीचेंग ने कहा है कि उन्हें हर महीने 950 डॉलर पेंशन मिलती है। 'मैं नर्सिंग होम नहीं जाना चाहता। मुझे पूरी उम्मीद है कि कोई दयालु वक्ति गोद ले लेगा। मेरी देखभाल कर सकेगा। मेरे निधन पर कोई मेरा अंतिम संस्कार भी करेगा।'' हेन ने कहा कि, ''अभी वो बाइक भी चला सकते हैं, लेकिन एक भी ऐसा भी आएगा जब वो चल फिर नहीं सकेंगे। उन्हें इस बात का डर है कि वो कहीं अकेले न पड़ जाएं।''

बच्चों से नहीं होती हेन की बातचीत

बच्चों से नहीं होती हेन की बातचीत

हेन जीचेंग पिछले तीन महीने से किसी ऐसे शख्स की तलाश में हैं जो उन्हें गोद ले सके। उन्होंने सबसे पहले अपने पड़ोसियों को ये बात बताई थी। जिसके बाद किसी ने उन्हें ये सलाह दी कि उन्हें ये बात टीवी पर कहनी चाहिए। हेन का कहना है कि एक लोकल रेस्टॉरेंट उन्हें खाना देता है और उनकी 20 साल की एक छात्रा से दोस्ती है जो रोज उनसे फोन पर बातचीत करती है। जब हेन से उनके बच्चों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके एक बच्ची साल 2003 में कनाडा चला गया था, जिसके बाद से उनसे कभी कॉल नहीं किया। हेन अपने बच्चों को कॉल नहीं करना चाहते क्योंकि वो उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+