G20 संपन्न होने के बाद चीनी मीडिया ने चीन की पीठ थपथपाई

नई दिल्ली। G20 समिट संपन्न होने के बाद चीन ने अपनी पीठ खुद थपथपाई है।

g20

चीन के ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि 'मीडिया में कुछ लोग इस बात पर निगाह रखने में दिलचस्पी रख रहे थे कि मेजबानी के दौरान चीन क्या गलतियां कर रहे हैं लेकिन उन्होंने समिट के फलदायी परिणामों पर नजर नहीं रखी।'

लिखा गया है कि 'यह एक ऐसा समिट साबित हुआ जो बिना किसी समस्या के संपन्न हुआ और सभी को आनंदित करने वाला रहा।'

संपादकीय में कहा गया है कि G20 के 'मेजबानी के दौरान कुछ विवाद और चुनौतियां आईं लेकिन अब सब कुछ संपन्न हो चुका है।'

कहा गया है कि 'जब तक हम दृढ़ और समर्पित हैं, तब तक हम विश्वस्त हैं कि कुछ गलतियां हो सकती हैं लेकिन हम उसे आसानी से हल कर सकते हैं।'

चीन ने दावा किया है कि उच्च स्तरीय समिट का आयोजन करा के उन्होंने सॉफ्ट पावर की बड़ी डील हासिल की है। चीन ने सॉफ्ट पावर का मतलब गैर सैनिक प्रभाव से जोड़ने की कोशिश की है।

लिखा गया है कि चीन दुनिया को एक रखने के लिए अपना योगदान देगा। हांगझू में संपन्न हुए G20 समिट से यह साबित होता है कि चीन में ऐसा कुछ करने क्षमता है जो हमारे हितों के लिए बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+