बेरहम ड्रैगन, चीन ने 40 हजार बाल श्रमिकों का शोषण किया, रिपोर्ट में खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन छोटे-छोटे बच्चों से खतरनाक परिस्थितियों में काम करने पर मजबूर कर रहा है। ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और इलेक्ट्रिक कारों को संचालित करने वाले कोबाल्ट का खनन किया जा सके।
बीजिंग, 18 जुलाई : चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों के लिए चर्चित तो हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे की वह 40 हजार बाल श्रमिकों के शोषण के लिए भी जिम्मेदार है। खबर के मुताबिक, चीन ने कांगो की कोबाल्ट खदानों में हजारों बाल श्रमिकों का शोषण किया है।


बेरहम ड्रैगन
इस गंभीर विषय को लेकर गवाहों ने कांगों लोकतांत्रिक गणराज्य के खनन उद्योग में बाल श्रम और मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान इस बारे में जानकारी दी। इसी मुद्दे पर कैथोलिक न्यूज एजेंसी में लिखते हुए जेल्डा कैल्डवेल ने कहा कि चीन छोटे-छोटे बच्चों से खतरनाक परिस्थितियों में काम करने पर मजबूर कर रहा है। ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और इलेक्ट्रिक कारों को संचालित करने वाले कोबाल्ट का खनन किया जा सके।

कोबाल्ट संसाधनों का दुरुपयोग
जुलाई में टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग की सुनवाई की अध्यक्षता करने वाले आर-न्यू जर्सी केरिप क्रिस्टोफर स्मिथ ने कहा कि,चीन अपनी अर्थव्यवस्था और वैश्विक एजेंडा को बढ़ावा देने के लिए डीआरसी के विशाल कोबाल्ट संसाधनों का खनन करता है, जहां श्रमिकों और बाल श्रमिकों का शोषण किया जाता है।

खनन उद्योग का बड़ा खिलाड़ी है चीन
ग्लोब और मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन डीसीआर के खनन उद्योग का प्रमुख खिलाड़ी है। 2019 तक, चीन ने अपने कोबाल्ट का 83 फीसदी और तांबे के मिश्र धातुओं का 9 प्रतिशत डीआरसी से आयात किया है।

जानें चीन क्यों करता है कोबाल्ट का खनन ?
स्मिथ ने कहा, 'चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तथाकथित ग्रीन इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए बैटरी और लिथियम के लिए सौर पैनलों के लिए कोबाल्ट का खनन किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि, चीन अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अनुमित 40 हजार बच्चों का शोषण किया है।

दुनिया के 70 प्रतिशत से अधिक कोबाल्ट का उत्पादन कांगो में
बता दें कि, कांगों लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) दुनिया के 70 प्रतिशत से अधिक कोबाल्ट का उत्पादन करता है, जिसमें से 15 से 30 प्रतिशत का उत्पादन खानों में किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि, कोबाल्ट के उत्पादन के दौरान बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications