Nancy Pelosi Taiwan Visit: ड्रैगन आगबबूला, ताइवान में मिसाइल सैन्य अभियान की घोषणा, भेजे 20 फाइटर जेट
नई दिल्ली, 02 अगस्त। चीन की चेतावानी की बावजूद अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की है। ताइवान की धरती पर अमेरिकी नेता का विमान लैंड होते ही चीन नाराज हो गया। इसके बाद अब चीन ने ताइवान के आसपास मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास की घोषणा कर दी है।
Recommended Video

चीन ने अमेरिका को इससे पहले ही ताइवान के मामले में आगाह कर दिया था। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान विजिट की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी हाई अलर्ट पर है और मुकाबला करने के लिए सैन्य अभियानों की एक सिरीज शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेगा। हम बाहरी हस्तक्षेप और ताइवान में अलगाववादी प्रयासों को पूरी तरह से विफल करेंगें।
ताइवान के इलाके में चीन का सैन्य अभ्यास
दरअसल, अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइपे यात्रा से नाराज चीन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ताइवान के आसपास मिसाइल परीक्षण और सैन्य अभ्यास करेगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि वह मंगलवार शाम से सैन्य अभ्यासों की एक श्रृंखला शुरू होगी। वहीं ईस्टर्न थिएटर कमांड के एक प्रवक्ता शी यी ने एक बयान में कहा 'यह कार्रवाई ताइवान के मामले में अमेरिका के हस्तक्षेप को लेकर है।
चीन ने ताइवान में भेजे 20 फाइटर जेट
अमेरिकी नेता के ताइवान की धरती पर उतरते ही वहां युद्ध के हालात बन गए हैं। ताइवान की सरकार का कहना है कि फाइटर जेट सहित चीन के कम से कम 20 फाइटर जेट ताइवान के ADIZ में घुस गए है। हालांकि चीन के सभी विमान बिना किसी हमले के वापस लौट गए।
नैंसी पोलोसी अमेरिका टॉप नेता
बता दें कि पोलोसी अमेरिका की सर्वोच्च रैंकिंग वाली राजनेता है। वे 25 वर्षों में द्वीप का दौरा करने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली अमेरिकी राजनेता बन गईं हैं। जब उनका सैन्य विमान स्थानीय समयानुसार रात 10:43 बजे सोंगशान हवाई अड्डे पर पहुंचा। वहीं चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और वहां राजनयिक यात्राओं का विरोध करता है।












Click it and Unblock the Notifications