आईफोन के लिए 18 माह की बेटी को 3530 डॉलर में बेचा

बीजिंग। चीन में अक्‍सर ही आईफोन के लिए कभी किडनी तो कभी कुछ और बेचने की खबरें आपने सुनी होंगी। लेकिन इस बार तो यहां के एक कपल ने अपनी बेटी को ही बेच डाला। चीन में हैरान करने वाली घटना में एक चाइनीज कपल ने अपनी 18 माह की मासूम बेटी को ही बेच डाला।

iphone-china-couple

यह घटना चीन के फुजियान प्रोविंस की है और बेटी को क्‍यूक्‍यू सोशल साइट के जरिए बेचा गया। चीन के न्‍यूजपेपर पीपुल्‍स डेली की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस बच्‍ची को उसके पिता ए दुआन ने 3530 अमेरिकी डॉलर में बेच दिया।

दुआन को अब इस पैसे से एक आईफोन और मोटर साइकिल खरीदनी है। बच्ची की मां जिओ मी कई छोटी-मोटी नौकरियां करती हैं, जबकि दुआन अपना ज्‍यादातर समय इंटरनेट कैफे में गुजारा करता है।

दोनों की मुलाकात वर्ष 2013 में एक वर्कप्‍लेस पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि इस बच्ची का जन्म अवांछित रूप से गर्भवती होने के बाद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+