चीनी कंपनी ने पार की हदें, टी-शर्ट पर लिखवाया इंडियंस के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, मचा बवाल

नई दिल्‍ली, 25 सितंबर। चाइना अपनी नीचता से बाज नहीं आ रहा। डोकलाम पर भारत के सामने मुंह की खाने के बाद भी चाइना अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब वो भारत को उकसानेऔर भड़ास निकालने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को अपना हथियार बना रहा है। भारत को टॉरगेट करते हुए हॉन्ग कॉन्ग बेस्ड चीनी कंपनी JNBY ने कुछ ऐसी टैग लाइन के साथ अपनी T-Shirt लॉन्च की। जिसके भारत के बारे में ऐसी बातें लिखी जिसे सुनकर आपका भी खून खौल उठेगा। चीनी कंपनी की इस हरकत पर जमकर बवाल मच चुका है।

चाइना के मशहूर ब्रांड ने टी शर्ट पर लिखी भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें

चाइना के मशहूर ब्रांड ने टी शर्ट पर लिखी भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें

JNBY नामक ब्रांड की ये टीशर्ट जिसे कंपनी ने बाजार में सप्‍लाई कि था उसमें लिखा था 'पूरी जगह भारतीयों से भरी हुई है। 'मैं बंदूक लेकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।'

 छोटे बच्‍चों की टी शर्ट पर ऐसी टैग लाइंस प्रिंट करवाई

छोटे बच्‍चों की टी शर्ट पर ऐसी टैग लाइंस प्रिंट करवाई

ताइवान न्यूज़ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी ने सारी हरें पार करते हुए छोटे बच्‍चों की टी शर्ट पर ऐसी टैग लाइंस प्रिंट करवाई। जिसे देखकर कस्‍टमर्स का गुस्‍सा बढ़ गया। चीनी कंपनी की इस गंदी सोच के लिए वहां के चीनी नागरिकों ने ही विरोध जताया और चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मां की शिकायत की जो वायरल हो गई।

 लिखी थी ये आपत्तिजनक बातें

लिखी थी ये आपत्तिजनक बातें

बता दें कंपनी ने बच्चों के टीशर्ट पर 'वेलकम टू हेल' और 'लेट मी टच यू' जैसे आपत्तिजनक वाक्यांश छपे थे जिस पर महिला यूजर ने शिकायत करते हुए विरोध जताया था। 1994 में स्थापित ब्रांड, जिसे 80 और 90 के दशक के क्लब-वियर से प्रेरित कहा जाता है, उस कंपनी को विरोध के बाद सारे कपड़ों का स्‍टॉक वापस लेना पड़ा।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली ये खबर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली ये खबर मचा बवाल

ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली जिसके बाद JNBY ने बच्चों के कपड़ों पर इस्तेमाल किये गए ऐसे शब्दों के माफी मांगी लेकिन टीशर्ट पर भारतीयों के खिलाफ लिखी गई बात को लेकर कुछ भी नहीं कहा उस पर चुप्‍पी साधे रखा। हालांकि कंपनी ने सभी टीशर्ट के स्‍टॉक को वापस ले लिया है।

महिला ने फोटो शेयर कर लिखा क्या होगा ये सोच ही डरावनी है

महिला ने फोटो शेयर कर लिखा क्या होगा ये सोच ही डरावनी है

मोगू मोगू नाम की एक महिला ने सबसे पहले भारत विरोधी कपड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थीं। उसने एक सफेद शर्ट की कुछ तस्वीरें साझा कीं और काले रंग में टिप्पणी लिखी थी। कपड़े स्पष्ट रूप से उसके बेटे के दादा-दादी द्वारा खरीदे गए थे जो अंग्रेजी नहीं समझते थे। महिला ने कंपनी को निशाने पर लेते हुए लिखा, 'नरक में आपका स्वागत है। माफ़ कीजिए? आप किसका स्वागत कर रहे हैं? 4 साल का बच्चा ये टी शर्ट पहनेगा तो आगे क्या होगा ये सोच ही डरावनी है। '

भारतीयों के लिए जहर उगला गया है

भारतीयों के लिए जहर उगला गया है

एएफपी द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक तस्वीर में अंग्रेजी शब्दों के साथ एक आइटम दिखाया गया है जो "पूरी जगह भारतीयों के लिए जहर उगला गया है। एक में लिखा है मैं इस बंदूक को ले जाऊंगा और उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा," जबकि दूसरे में एक लड़के के कई कार्टूनों के साथ गोली मारने का कार्टून था। "जेएनबीवाई ऐसे प्रिंटों के साथ क्या व्यक्त करने की कोशिश कर रहा है?" एक सोशल मीडिया कमेंटर ने लिखा। "मुझे उनके वयस्कों के कपड़े पसंद थे, लेकिन उनके बच्चों की लाइन इतनी भयावह होने की उम्मीद नहीं थी!"

लेबल ने तुरंत माफी मांगी और प्रिंटों को

लेबल ने तुरंत माफी मांगी और प्रिंटों को "अनुचित पैटर्न" कहा

गौरतलब है कि कंपनी पहले भी विवादास्पद टैग वाले प्रोडक्ट्स और कपड़े बाजार में इंट्रीड्यूज कर चुकी है। लेकिन इस बार महिला के भारी विरोध और उसका मैसेज वायरल होने के बाद बात बिगड़ी तो JNBY को माफी मांगनी पड़ी. कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि वो भविष्य में वो अपने प्रोडक्ट्स की टैगलाइन पर खास ध्यान देगी। लेकिन चीनी यूजर्स माफी को पचा नहीं पा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "यह कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे माफी मांगकर सुलझाया जा सकता है।" "इतनी बड़ी कंपनी के रूप में, जेएनबीवाई, आपकी सामग्री की जांच कौन करता है?" एक और हैरान माता-पिता ने लिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+