चीन के विदेश मंत्री ने साउथ चाइना सी के मुद्दे पर दी डोनाल्‍ड ट्रंप को धमकी

चीन के विदेश मंत्री का दावा अब शांत है साउथ चाइना सी का विवाद और अब इस क्षेत्र से दूसरी ताकतों को रखेंगे बाहर। कहा अब इस क्षेत्र की स्थिरता में खलल नहीं पैदा होने देंगे।

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि साउथ चाइना सी का विवाद अब शांत हो गया है। विदेश मंत्री ने यह दावा एनुअल मीडिया कांफ्रेंस में किया और दावे के साथ ही उन्‍होंने कई और बातें भी कही हैं। यह बयान पिछले दिनों सामने आई साउथ चाइना सी की कुछ तस्‍वीरों के बाद आया है और काफी अहम बयान माना जा रहा है।

चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को धमकी

किसी भी खलल पैदा नहीं करने देगा चीन

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने साउथ चाइना सी के मुद्दे पर कहा कि यह मुद्दा अब 'शांत' हो गया है। लेकिन उन्होंने चेतावनी भी कि अब चीन इस क्षेत्र की स्थिरता में फिर से खलल पैदा होने नहीं देगा। ट्रंप प्रशासन के विवादित क्षेत्र में एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने पर वांग ने कहा कि चीन कभी इस बात की अनुमति नहीं देगा कि साउथ चाइना सी में मुश्किल से हासिल हुई स्थिरता में कोई खलल पैदा करे या उसे कम करने की कोशिश करे। पिछले वर्ष चीन ने इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल के फैसले के असर से बचने के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा था।

फिलीपींस ने बदला रुख

इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने फिलीपींस की याचिका के जवाब में साउथ चाइना सी के तकरीबन सभी हिस्सों पर चीन के दावे को खारिज कर दिया था। लेकिन फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में रोड्रिगो ड्यूटर्टे के चुनाव के बाद स्थिति चीन के पक्ष में चली गयी। ड्यूटर्टे ने यू टर्न लेते हुये चीन के भारी निवेश के बदले में इस विवाद को सुलझाने पर सहमति जतायी। वांग यी ने कहा कि फिलीपींस ने शांति का हाथ बढ़ाया है तो चीन जाहिर तौर पर सहयोग के खुले हाथों से इसका स्वागत करेगा। चीन और फिलीपींस संबंधों में सुधार कर रहे हैं। द्विपक्षीय सहयोग की संभावना तेजी से बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+