चीन में दाढ़ी रखने-बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध, शादी करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

चीन ने धार्मिक कट्टरपंथ से जूझ रहे अपने शिनजांग प्रांत में स्थिति सामान्य करने और नियंत्रण मजबूत करने के लिए कई तरीके अपना रहा है।

पेइचिंग। चीन ने धार्मिक कट्टरपंथ से जूझ रहे अपने शिनजांग प्रांत में स्थिति सामान्य करने और नियंत्रण मजबूत करने के लिए कई तरीके अपना रहा है। बीते शनिवार को चीन ने ऐसा फरमान कर दिया है जिससे 'असामान्‍य दाढी' रखने पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर पाबंदी लगी दी है। इससे पहले चीन में रमजान माह के दौरान लोगों के रोजा रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

चीन में दाढ़ी रखने-बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध, शादी करने के तरीके में भी हुआ बदलाव

आपको बताते चले कि पिछले कुछ सालों में शिनजांग प्रांत अल्पसंख्यक उइगर समुदाय से संबंधित हिंसा के मामलों से जूझ रहा है। इस हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इस प्रांत में उइगर मुस्लिमों की बहुलता है। चीन यहां की अस्थिरता और हिंसा के लिए आईएसआईएस और अलगाववादियों को दोष देता रहा है। वहीं चीन सरकार के दावों से अलग मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि चीन की दमनकारी नीतियों के विरोध के तौर पर हिंसा हो रही है। वहीं चीन की सरकार का कहना है कि वह शिनजांग प्रांत में अल्पसंख्यकों पर किसी तरह का अत्याचार नहीं कर रही है।

शिनजांग प्रांत की सरकार ने बुधवार को कई नए कानून पारित किए। इन्हें प्रांत की आधिकारिक न्यूज वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। ये सभी कानून 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+