बूढ़े होते चीन ने बदली अपनी चाइल्ड पॉलिसी, तीन बच्चे पैदा करने की दी इजाजत
चीन ने बदली चाइल्ड पॉलिसी, तीन बच्चे पैदा करने की दी इजाजत
नई दिल्ली, 20 अगस्त: चीन की सरकार ने अपनी चाइल्ड पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए सिर्फ एक बच्चा पैदा करने के नियम को बदल दिया है। चीन तीन बच्चों की नीति को मंजूरी दी है। यानी अब चीन में कपल तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस पॉलिसी में तीन बच्चे पैदा करने के लिए दंपत्ति को प्रोत्साहन भी दिया गया है। चीन में लंबे समय से वन-चाइल्ड पॉलिसी लागू थी। जिसके चलते चीन की बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है। साल 2016 में चीन ने दशकों पुरानी एक बच्चे की नीति को खत्म कर दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। अब इसमें फिर बदलाव किया गया है।

इस साल मई में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने दो बच्चों की अपनी सख्त नीति में छूट देते हुए सभी दंपतियों को तीन तक बच्चे पैदा करने की अनुमति दी थी। जिसको अब विधायिका से भी मंजूरी मिल गई है। चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है और जन्म दर लगातार गिर रही है। जिसको लेकर वहां चिंता है। ऐसे में देश की बूढ़ी होती आबादी और तेजी से कम होती जन्म दर को रोकने के मकसद से चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पेश तीन बच्चों की पॉलिसी को शुक्रवार को मंजूरी दो दी।
ज्यादा बच्चे पैदा करने पर आर्थिक सहयोग भी
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने संशोधित जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कानून को पारित करने के साथ ही कानून में अधिक सामाजिक और आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं। जिससे कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले दंपति के सामने आर्थिक परेशानी ना आए। नए कानून में ज्यादा बच्चे वाले परिवार का आर्थिक बोझ कम करने के लिए शिक्षा, घर और रोजगार में सहयोग दिया जाएगा।
बता दें कि चीन के सामने ये संकट है कि 60 साल से ऊपर के लोगों की आबादी देश में बढ़कर 26.4 करोड़ हो गई है, अगले पांच साल में चीन की एक चौथाई आबादी की उम्र 65 साल से अधिक हो जाएगी। इससे देश में काम करने वाले बहुत ज्यादा कम हो जाएंगे और एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में चीनी सरकार अब देशवासियों से तीन बच्चे पैदा करने को कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications