भारत से तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान के साथ किया सैन्य समझौता, आर्थिक मुद्दों पर भी की चर्चा

नई दिल्ली। भारत से तनाव के बीच चीन लगातार पाकिस्तान के साथ नजदीकियां बढ़ाने में लगा हुआ है और ये भारत के लिए ये एक चिंता वाली बात हो सकती है कि उसके दोनों दुश्मन देश आपस में अपनी दोस्ती को गहरा करते जा रहे हैं। सोमवार को चीन और पाकिस्तान के बीच एक सैन्य समझौता हुआ है। ये समझौता रावलपिंडी में हुआ। दरअसल, चीन के रक्षा मंत्री और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जनरल वेई फ़ेंगहे ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय का दौरा किया, जहां इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

china and pakistan

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सेना मुख्यालय में आपसी हितों, क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा दोनों देशों के बीच चीन और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कॉरिडोर पर भी चर्चा हुई। आपको बता दें कि पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल बाजवा ने चीन के रक्षा मंत्री को आर्मी हेडक्वार्टर आने का न्यौता दिया था।

दोनों देश भविष्य में एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे- बाजवा

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चीनी रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन जनरल नदीम रजा से भी बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने 'मजबूत भाईचारे' और 'हर मौसम मित्रता' के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पाक के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बाजवा ने कहा, 'दोनों देश अभी तक एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे हैं और भविष्य में कितनी भी चुनौतियां आ जाएं, दोनों देशों के रिश्तों में कोई बदलाव नहीं आएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+