इमरान खान सरकार को 2 अरब डॉलर का लोन देने के लिए तैयार हुआ चीन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान का सबसे खास मित्र देश चीन अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर का लोन देने के लिए तैयार हो गया है। पाकिस्तान की पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था और विदेश मुद्रा भंडार भरने के लिए चीन ने तुरंत पाकिस्तान को लोन देने के लिए सहमति जताई है। पाकिस्तान वित्त मंत्रालय और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के सूत्रों ने कहा कि 2 बिलियन लोन को आधिकारिक द्विपक्षीय प्रवाह के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते एसबीपी खातों में 1 अरब डॉलर से अधिक पहले ही ट्रांसफर हो चुके हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में एसबीपी ने बताया कि आधिकारिक विदेशी मुद्रा भंडार की समाप्त होने वाली अवधि 20 जुलाई को 9 अरब डॉलर तक गिर गया था। हालांकि, पाकिस्तान वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर विकास पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक मित्र देश आधिकारिक द्विपक्षीय प्रवाह के रूप में 2 अरब डॉलर आर्थिक सहायता प्रदान करने पर सहमत हो गया है।
चीन से 2 अरब डॉलर की मदद मिलने के बाद पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर भार काफी हद तक कम हो जाएगा। नवाज की सरकार में बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए चीन की यह वित्तीय सहायता पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए मदद करेगी।
इससे पहले पाकिस्तान ने जुलाई के पहले सप्ताह में भी चीन से 1 अरब डॉलर की मदद मांगी थी। पाकिस्तान ने अपने पहले वित्तीय वर्ष के 10 माह में चीन से 1.5 अरब डॉलर का लोन लिया था। उसी दौरान पाकिस्तान ने घरेलू बैंकों से भी 2.9 बैंकों से लोन उठाया, जिसमें ज्यादातर चीन से मिला।












Click it and Unblock the Notifications