‘एक नहीं 10 गुब्बारे हमारे सीमा में आए’, बैलून मामले पर चीन ने अमेरिका को धमकाया, लगाया बड़ा आरोप

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा सोमवार को कहा कि किसी भी बैलून का दूसरे देश की सीमा में प्रवेश कर जाना एक सामान्य सी घटना है। यह पहली बार नहीं है जब किसी देश का गुब्बारा किसी और देश की सीमा में जा घुसा है।

US of sending over 10 balloons

Image: Oneindia

चीन के कथित जासूसी गुब्बारे के अमेरिका में घुसने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट और बढ़ गयी है। अमेरिका ने चीनी गुब्बारे को देश के लिए खतरा बताते हुए हवा में ही मार गिराया था और चीन को इसका मलबा तक लौटाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले चीन ने इस गुब्बारे को मौसम की सूचना इकट्ठा करने वाला गुब्बारा बताया था और इसे मार गिराने के बाद ड्रैगन बेहद नाराज हो गया था और दोनों देशों के बीच होने वाली एक वार्ता तक को रद्द कर दिया गया था। अब इस घटना के एक सप्ताह बाद चीन ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाया है।

अमेरिका ने 10 से भी अधिक गुब्बारे भेजे

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा सोमवार को कहा कि किसी भी बैलून का दूसरे देश की सीमा में प्रवेश कर जाना एक सामान्य सी घटना है। यह पहली बार नहीं है जब किसी देश का गुब्बारा किसी और देश की सीमा में जा घुसा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2022 से अब तक 10 से भी अधिक अमेरिकी गुब्बारे चीन की सीमा में घुस चुके हैं। सोमवार को अमेरिका के आरोपों पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा- ऐसी चीजें होती रहती है। अगर अमेरिका इसे गैरमामूली मानता है तो वो खुद भी तो यही काम करता है। पिछले साल से अब तक 10 बार अमेरिकी बैलून हमारे देश में घुस चुके हैं और उन्होंने इसके लिए हमारी सरकार से कोई अप्रूवल भी नहीं लिया।

अमेरिका-चीन के संबंध बिगड़े

वांग ने आगे कहा- अगर आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो सवाल अमेरिका से करने चाहिए, चीन से नहीं। चीन लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि अमेरिका ने अपने हवाई क्षेत्र में जो बैलून मार गिराया था, वो असल में नागरिक उद्देश्यों के लिए था और उसका जासूसी से कोई संबंध नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने अलास्का से होते हुए साउथ कैरोलाइना तक उड़ान भर चुके कथित जासूसी गुब्बारे को सोमवार को मार गिराया था। हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कथित जासूसी गुब्बारे के अमेरिकी आरोप का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इसका सरकार या मिलिट्री लिंक हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+