धधकती बिल्डिंग में फंसी बच्चियों के लिए 6 लोगों ने खिड़की पर चेन बनाकर लगाई जान की बाजी, देखें Video
बीजिंग, 23 अगस्त: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक कई मंजिला इमारत में आग लगी हुई और कुछ लोगों ने अपने दम पर साहस जुटाकर आग लगती बिल्डिंग से दो मासूम बच्चियों को सुरक्षित बचाया है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जिसमें दो लड़कियां एक इमारत में फंस गईं थी, जिसमें आग लगी हुई है और मदद के लिए चिल्ला रही थीं, जिसके बाद 6 लोग उन बच्चियों की बचाने के लिए आगे आए और बिल्कुल भी देरी किए बिना बच्चियों को सकुशल बिल्डिंग से बाहर निकाला। इन लोगों ने जिस तरीके से बच्चों की जान बचाई, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।

2 लड़कियों की 6 लोगों ने बचाई जान
अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी किसी जगह आग लगने की घटना घटती है तो अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है। ऐसे में लोग फायर बिग्रेड के भरोसे रहकर खुद अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते रहते हैं, लेकिन चीन से सामने आया यह वीडियो तारीफ के काबिल है, क्योंकि 2 लड़कियों की जान बचाने के लिए 6 लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी और बच्चियों को सुरक्षित आग लगी हुई इमारत से बाहर निकाल लिया।

ग्रिल पर चढ़कर मानव चेन बनाकर बचाई दो जिंदगियां
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हुनान के जिंटियन का है, जहां बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में भयानक आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि उसका धुआं साफ देखा जा सकता है, इस हादसे में दो लड़कियां अपने घर के अंदर फंस गईं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 6 लोग खुले हाथों से इमारत की दीवारों के साथ ग्रिल पर चढ़ गए और बच्चों को बचाने के लिए एक मानव चेन बनाई। वीडियो में इमारत से काला धुआं निकलता भी दिखाई दे रहा है। फेसबुक पर ट्रेंडिंग इन चाइना पेज पर शेयर किया गया यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यूजर्स ने की इन लोगों की जमकर तारीफ
शेयर किए गए इस वीडियो में बताया गया कि रेस्क्यू करने के लिए 6 आदमी एक ह्यूमन चेन बनाने के लिए अपने नंगे हाथों से दीवार पर चढ़ गए और फिर बच्चों को खिड़की से बाहर निकाला और उन्हें जमीन पर सुरक्षित पहुंचाया।वीडियो के लास्ट में इमारत के पास कुछ दमकलकर्मी देखे जा सकते हैं, जबकि दूसरी लड़की को खिड़की से बाहर निकाला जा रहा था। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर रेड हार्ट इमोजीस सेंड किए। यूजर इन लोगों की तारीफ करते नहीं थक रहे। आप भी देखें रेस्क्यू का यह साहसी वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications