Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

China: कंडोम पर पाबंदी लगाकर बड़ी मुसीबत बुला रहा चीन! लोगों ने कहा- ' अब तो S*X भी मुश्किल कर दिया सरकार ने'

China: जिनपिंग की सरकार ने गिरती जन्म दर से निपटने के लिए अब एक नया तरीका अपना रही है-यानी यौन संबंध को और "महंगा" बनाना। 1 जनवरी से देश के नए संशोधित वैट कानून के तहत कंडोम, गर्भनिरोधक दवाओं और कई संबंधित उत्पादों पर 13% टैक्स लगाया जाएगा। 1993 से ये सभी उत्पाद पूरी तरह टैक्स-फ्री थे और चीन की "एक बच्चा नीति" का हिस्सा थे, लेकिन अब सरकार ने इन पर टैक्स लगा दिया है।

एक बच्चा नीति से क्यों पलटी सरकार?

1980 से 2015 तक चीन में एक से ज़्यादा बच्चे पैदा करने पर भारी जुर्माना और सज़ा मिलती थी, लेकिन अब हालात उलटे हैं। जन्म दर गिर रही है, इसलिए सरकार परिवार बढ़ाने के लिए नए प्रोत्साहन दे रही है। 2015 में सीमा दो बच्चे और 2021 में तीन बच्चे तक कर दी गई।

China

कहीं पर निशाना कहीं पर टारगेट

सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर युआन मेई के मुताबिक, कंडोम पर टैक्स का उद्देश्य "जनसंख्या बढ़ाना" नहीं बल्कि प्रशासनिक सुधार है। यानी इसे तकनीकी बदलाव बताया जा रहा है, जनसांख्यिकीय इसका लक्ष्य नहीं।

चीन की गिरती जन्म दर

चीन में बच्चों का जन्म 2019 के 60 साल के न्यूनतम स्तर 1.47 करोड़ से गिरकर 2024 में सिर्फ 95 लाख रह गया। इस बीच 2023 में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया।

'अब सेक्स भी महंगा कर दिया?'

कंडोम की कीमत बढ़ने पर चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म RedNote और Weibo पर भारी गुस्सा देखा गया। एक यूज़र ने लिखा- "कंडोम पर भी टैक्स? क्या हम काम करने वालों से पैसे कमाना इतना आसान है?" कई लोगों ने टैक्स लागू होने से पहले ही कंडोम का "स्टॉक" भर दिया और तस्वीरें शेयर कीं।

'अब बच्चे पैदा करना तो मुश्किल था, सेक्स भी मुश्किल हो गया'

कई लोगों ने लिखा कि टैक्स बढ़ोतरी में सबसे ज़्यादा मार सामान्य लोगों पर पड़ेगी-खासकर उन युवाओं पर जो शादी या बच्चे का खर्च भी नहीं उठा सकते।

'इस टैक्स का जन्म दर पर कोई असर नहीं पड़ेगा'

युआन मेई का कहना है कि चीन में जन्म दर का फैसला गर्भनिरोधक की कीमत नहीं बल्कि आर्थिक दबाव, लंबे कामकाजी घंटे और बच्चे पालने की अधिक लागत से तय होता है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि गर्भनिरोधक पर थोड़ा सा टैक्स जन्म दर नहीं बढ़ा सकता, क्योंकि बच्चों को पालना ही इतना महंगा है कि लोग बच्चा पैदा करने से डरते हैं।

सरकार के प्रोत्साहन-कैश बोनस से लेकर लंबी पैरेंटल लीव तक

सरकार माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए कैश बोनस, लंबे मातृत्व-पितृत्व अवकाश दे रही है। साथ ही बाल-देखभाल से लेकर बुजुर्गों की देखभाल और विवाह-संबंधी सेवाओं पर भी टैक्स छूट दे रही है। लेकिन चीन में बच्चे पालना दुनिया के सबसे महंगे देशों में-डेटा देखें तो युवाओं पर आर्थिक दबाव बहुत बड़ा है। 2024 की रिपोर्ट बताती है कि:

• चीन में 18 साल तक एक बच्चे को पालने की लागत 538,000 युआन (लगभग $76,000) है। इसलिए युवाओं में शादी और बच्चे को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है। नौकरियों की कमी और कम वेतन-युवा अकेले रहने लगे हैं चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी है। नौकरी पाना मुश्किल, वेतन कम, कई बिज़नेस बंद।

आज चीन में:

• 24 करोड़ अविवाहित वयस्क
• 12.5 करोड़ सिंगल-पर्सन होम

यानी एक चौथाई लोग अकेले रहना पसंद कर रहे हैं।

कंडोम महंगे होने से STD के मामले बढ़ेंगे

• एसटीडी के केस बढ़ेंगे
• अनपेक्षित गर्भधारण बढ़ेंगे
• गरीब परिवारों पर असर पड़ेगा
• गर्भपात और स्वास्थ्य खर्च भी बढ़ सकते हैं। चीन में STD के ताज़ा आंकड़े-स्थिति चिंताजनक

राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार:

• पिछले साल 6.7 लाख सिफलिस
• 1 लाख गोनोरिया केस
• 14 लाख HIV/AIDS मरीज

15-24 साल के युवाओं में सबसे तेज़ वृद्धि देखी गई है।

महिलाओं की शिकायत: कंडोम सिर्फ सेक्स नहीं, हेल्थ के लिए भी जरूरी

कई महिलाओं ने लिखा कि गर्भनिरोधक केवल गर्भ से बचने के लिए नहीं बल्कि पीरियड रेगुलेट करने, हार्मोनल बैलेंस और एंडोमेट्रियोसिस जैसी मेडिकल जरूरतों में भी इस्तेमाल होते हैं।
टैक्स बढ़ोतरी से इन्हें नुकसान होगा।

गर्भपात कम करने की नीति + गर्भनिरोधक महंगे = जोखिम?

चीन ने 2021 में "गैर-जरूरी गर्भपात" कम करने की नीति चलाई थी। 2014-2021 के बीच हर साल 90 लाख से 1 करोड़ गर्भपात हुए। कई विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अब अनचाहे गर्भ बढ़ सकते हैं-खासकर स्कूली बच्चों में। फेमिनिस्ट समूह ने कहा कि यह महिलाओं की बॉडी पर कंट्रोल का एक और तरीका है। कई महिलाएं कह रही हैं कि चीन की ये नई 'जनसंख्या-समर्थक' नीतियां महिलाओं के शरीर पर नियंत्रण का नया रूप हैं-जैसे एक बच्चा नीति के समय था।

Gen Z की कड़ी प्रतिक्रिया: 'हम टेस्ट सब्जेक्ट नहीं'

Weibo पर कई यूज़र्स ने कहा- "कंडोम जन्मदर नहीं बढ़ाते, लोगों की जिंदगी के साथ एक्सपेरिमेंट करना बंद करना चाहिए और ऐसी नीतियां हमें शादी और बच्चे दोनों से दूर कर रही हैं।"

एक यूज़र ने लिखा:

"कम जन्म दर का कारण कंडोम नहीं... सिस्टम है। और सच कहूं तो मैं चाहती हूं कि और महिलाएं भी बच्चे न करने का फैसला लें-ताकि सरकार को हमारे लिए हालात सुधारने पड़ें।"

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+