चिली में 6.3 तीव्रता वाला भूकंप, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
सैंटिगो। चिली के उत्तरी क्षेत्रों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप 6.3 रिक्टर की तीव्रता से आया है। भूकंप के तेज झटके मंगलवार सुबह 3.32 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बिंदु तारापाका बताया जा रहा है।

फिलहाल इस भूकंप में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं आ रही है। स्थानीय मौसम विभाग में सूनामी को लेकर अभी तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
सूत्रों के मुताबिक, पेरु की सीमा पर भी भूंकप के झटके महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications