चिली में जंगल की आग ने बरपाया कहर, 40 हजार एकड़ क्षेत्र के पेड़-पौधे जलकर खाक, 23 मरे
शुक्रवार को ला अरूकानिया में एक आपातकालीन सहायता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसके पायलट और एक मैकेनिक की मौत हो गई।

Chile Wildfires: करीब 35 हजार एकड़ में लगी आग दक्षिण अमेरिकी देश चिली में जमकर कहर बरपा रही है और पूरे क्षेत्र में जंगल स्वाहा हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिली के जंगल में दर्जनों जगहों पर आग लगी हुई है, जिसके बाद चिली सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत हो चुकी है और चिलचिलाती गर्मी ने आग पर काबू पाने की हर कोशिश को फेल कर दिया है।

चिली में जंगल की आग से तबाही
चिली सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, भीषण आग से कम से कम 979 लोग घायल हुए हैं, जबकि, 23 लोग अभी तक मारे गये हैं। वहीं, लेटेस्ट आपातकालीन रिपोर्ट में कहा गया है, कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली में लंबी प्रशांत तट रेखा के मध्य में स्थित बायोबियो और नुबल के दक्षिण क्षेत्रों में ला अरौकानिया में दर्जनों जगहों पर जंगल में आग लगी हुई है। वहीं, चिली के आंतरिक मंत्री कैरोलिना टोहा ने राजधानी सैंटियागो में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, कि "मौसम की स्थिति से आग और फैल रही है और आपात स्थिति और बिगड़ रही है"। उन्होंने कहा, कि "भीषण गर्मी ने आग बुझाना बहुत मुश्किल बना दिया है।" उन्होंने कहा, कि 76 और जगहों पर छोटी छोटी आग लगी थी, जिसपर काबू पा लिया गया है।

चिली में पड़ रही है भीषण गर्मी
चिली के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को आग लगने की दर्जनों घटनाएं हुईं हैं। अधिकारियों ने कहा, कि दक्षिणी गोलार्ध की गर्मियों की वजह से स्थानीय तापमान 104 डिग्री फ़ारेनहाइट (40 सेल्सियस) से ज्यादा हो गया है। आपातकालीन आदेशों में कहा गया है, कि कम आबादी वाले तीन क्षेत्र आग की चपेट में हैं, लेकिन उन क्षेत्रों में अंगूर, सेब और जामुन उगाए जाते हैं, लिहाजा देश के फसल निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा। अधिकारियों ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, कि स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, ब्राजील और वेनेजुएला की सरकारों ने मदद की पेशकश की है, जिसमें विमान और अग्निशामक भी शामिल हैं।

आग बुझाने में भारी परेशानी
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ला अरूकानिया में एक आपातकालीन सहायता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसके पायलट और एक मैकेनिक की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर्स के जरिए अग्निरोधी गैस गिराए गये हैं, वहीं धुंधले नारंगी रंग के आसमान की पृष्ठभूमि में दमकलकर्मी और स्थानीय निवासी समान रूप से आग की लपटों पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, प्राकृतिक आपदा से निपटनमे के लिए अतिरिक्त सैनिकों और संसाधनों की तैनाती के आदेश दे दिए गये हैं। शुक्रवार देर रात जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आग से लगभग 40,000 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया है, जो अमेरिकी शहर फिलाडेल्फिया से बड़ा क्षेत्र है। देश की राष्ट्रीय वानिकी एजेंसी CONAF ने शनिवार को बताया है, कि कुल जंगल में 231 जगहों पर आग लगी है, जिसमें से 80 क्षेत्रों पर काबू पाया गया है। (तस्वीर- सांकेतिक)












Click it and Unblock the Notifications