शिकागो शूटिंग का संदिग्ध हमलावर पुलिस हिरासत में
वॉशिंगटन, 05 जुलाई। अमेरिका में एक बार फिर से मास शूटिंग की घटना सामने आई है। सोमवार को शिकागो के हाईलैंड पार्क में अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड के दौरान अचानक कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी,जिसमे 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में एक संदिग्ध हमलावर रॉबर्ड ई क्रिमो को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने हाई पावर्ड राइफल से परेड पर एक छत से हमला कर दिया। जिसमे दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद अमेरिका में एक बार फिर से गन लॉ को लेकर बहस छिड़ गई है।

शिकागो में हुई इस गोलीबारी पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं चकित हूं। हमेशा की तरह से हम शुक्रगुजार है कि जिसने सबसे पहले इस हमले का जवाब दिया और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। मैं इस गन हिंसा की महामारी के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा। बता दें कि इस हमले में जो लोग घायल हुए हैं उनकी उम्र 8-85 वर्ष के बीच है। हाईलैंड पार्ट परेड के दौरान गोलीबारी से हर कोई सदमे में है। इस हिंसा ने एक बार फिर से अमेरिका में बंदूक हिंसा पर बहस को तेज कर दिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी शूटिंग के 8 घंटे बाद हुई है। जानकारी के अनुसार क्राइमो 2010 हॉन्डा फिट कार चला रहा था, इसी दौरान हाईवे 41 पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने क्राइमो को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब उसने कुछ देर के लिए भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे चारो ओर से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार क्राइमो लंबे समय से हाईलैंड पार्क सबअर्ब इलाके में रह रहा था। उसका एक यूट्यूब चैनल भी था, जिसे बंद कर दिया गया है।
-
Iran New Supreme Leader: ट्रंप के 'रिजीम चेंज' प्लान का अंत! खामेनेई के बेटे की ताजपोशी, अब क्या होगा? -
Iran Israel conflict: अब आर-पार की जंग! भारत में ईरान के राजदूत की अमेरिका को सीधी चुनौती -
Iran Earthquake: ईरान में युद्ध के बीच कांपी धरती, बंदर अब्बास में 4.1 तीव्रता का भूकंप -
Parliament Today: संसद में गूंजेगा 'ईरान-अमेरिका', लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी -
Petrol Shortage India: होर्मुज को लेकर पेट्रोल-डीजल की कमी? BPCL ने अफवाहों पर लगाई ब्रेक, कहा-पर्याप्त ईंधन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?












Click it and Unblock the Notifications