शिकागो के मर्सी अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति ने की गोलीबारी, तीन गंभीर रूप से घायल
शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर स्थित अस्पताल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह गोलीबारी शिकागो के मर्सी अस्पताल में हुई है। गोलीबारी की खबर मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने गोलीबारी करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गोली मार दी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध की उम्र 32 वर्ष है। पुलिस ने पूरे अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया है और सभी मरीज सुरक्षित हैं।

हमले के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल को चारो से घेर लिया और पूरे इलाके को खाली करा लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वह इमरजेंसी वार्ड में था तो उसने देखा कि एक शूटर पुलिस पर गोली चला रहा है। हमने गोलीबारी की आवाज सुनी और हम इमरजेंसी की ओर भागे, तभी हमने इस व्यक्ति को देखा जोकि किसी सैन्य अधिकारी की तरफ पुलिस पर गोली चला रहा था। व्यक्ति ने बताया कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं इसे बता नहीं सकता हूं, अब हम अस्पताल में इलाज के लिए भी नहीं आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications