Chat GPT सहित तमाम सोशल मीडिया पड़े ठप, दुनियाभर में बाधित रही सेवा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड,व्हाट्सएप और चैट जीपीटी का बुधवार को काफी समय के लिए सर्वर डाउन रहा, जिसकी वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुनियाभर में बड़े पैमाने पर लोगों को इस आउटेज का सामना करना पड़ा। भारत में भी बुधवार रात तकरीबन 11 बजे से इसको लेकर लोगों ने शिकायत शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि उन्हें मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है। चैट जीपीटी,API, Sora video जैसे प्लेटफॉर्म भी ठप पड़ गए।
इन शिकायतों के बीच मेटा ने रात तकरीबन 2 बजे समस्या को ठीक कर दिया। मेटा की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि हमें पता है कि एक तकनीकी समस्या कुछ उपयोगकर्ताओं की हमारे ऐप्स तक पहुँचने की क्षमता को प्रभावित कर रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

मेटा प्लेटफ़ॉर्म के आउटेज को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार थी। लोगों ने एक्स पर इसको लेकर जमकर शिकायत की। लोगों ने इसको लेकर मीम्स, वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए। जिसमें #WhatsAppDown, #InstagramDown, #FacebookDown और #MetaDown जैसे हैशटैग का यूजर्स ने इस्तेमाल किया।
एक यूजर ने लिखा, मैं अपना WiFi, इंटरनेट कनेक्शन चेक कर रहा हूँ, व्हाट्सएप को रिफ्रेश कर रहा हूँ कि कहीं यह डाउन तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications