तालिबान से जान बचाकर दिल्ली पहुंचे अफगान सासंद, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया, काबुल एयरपोर्ट पर 7 की मौत
ब्रिटिश सरकार की सेना ने कहा है कि काबुल स्थिति पर स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हैं और हम सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है।
काबुल/नई दिल्ली, अगस्त 22: अफगानिस्तान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और देश के नेता से लेकर आम आदमी तक किसी भी तरह देश छोड़ने की जल्दबाजी में हैं। इसी बीच कई अफगान सांसद दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन की सेना ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। ब्रिटिश सेना ने कहा है कि ''स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं और हम किसी तरीके से स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

काबुल एयरपोर्ट पर बिगड़े हालात
ब्रिटिश सरकार की सेना ने कहा है कि काबुल स्थिति पर स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हैं और हम सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के कब्जे से बचकर हजारों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर मौजूद हैं, जिनमें पूर्व अफगान सरकार के अधिकारी से लेकर अलग अलग नेता और सांसद भी मौजूद हैं। हर कोई जल्द से जल्द अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाह रहा है और उसी भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, जर्मनी, चीन और अमेरिका की सरकारों ने अपने नागरिकों से काबुल एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाने के लिए कहा है।
गोलियां चला रहे हैं तालिबानी
अफगानिस्तान से जान बचाकर दिल्ली लौटे दिपेन शेप्रा ने कहा है कि अफगानिस्तान की जमीनी स्थिति काफी ज्यादा खराब है और तालिबान पर किसी भी हाल में यकीन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तालिबान के लोग को गोली मार रहे हैं, बुरी तरह से लोगों को पिटाई करते हैं और वहां मौजूद लोग खौफ के वातावरण में रह रहे हैं। दिपेन शेप्रा ने कहा कि तालिबान की कथनी और करनी में साफ अंतर है।
अफगान सीनेटर पहुंची दिल्ली
भारत भी लगातार अफने नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल रहा है, वहीं अफगान शरणार्थियों को भी भारत अपने विमानों से ला रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के सीनेटर अनारकली होनारयार, सांसद नरेन्द्र सिंह खालसा समेत 23 अफगान सिखों को भारत लाया गया है। दोनों नेताओं ने वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार को शुक्रिया कहा है। अफगानिस्तान के सीनेटर अनारकली होनारयार ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि '' काबुल से हमें एयरलिफ्ट कर भारत लाने और हमारी जान बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय विदेश मंत्रालय, भारतीय वायुसेना को धन्यवाद''। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ''भारत सरकार को धन्यवाद कि हमारे पीछे बचे लोगों का भी जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जा रहा है''
दिल्ली पहुंचकर रो पड़े खालसा
वहीं, अफगानिस्तान के सांसद नरेन्द्र सिंह खालसा जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे तो उनकी आंखों में आंसू था। उन्होंने कहा कि काबुल से दिल्ली आने के बाद मैं काफी ज्यादा इमोशनल हूं और ऐसा लग रहा है कि मेरे आंसू निकल आएंगे। हमने वहां पर पिछले 20 सालों में जो कुछ भी बनाया था, अब वो सब खत्म हो गया है। वो सब ज़ीरो हो गया है''।

सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना अब तक सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाल चुकी है। शनिवार को भारतीय वायुसेना 107 भारतीय नागरिक समेत 168 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला है। वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि एक और सैन्य विमान से 2 नेपाली नागरिकों के साथ 87 भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर लाया गया है। पहले रिपोर्ट आई थी शनिवार को काबुल एयरपोर्ट पर 150 भारतीय लोगों को तालिबान ने हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन बाद में दस्तावेज चेक करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications