Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए गूगल CEO सुंदर पिचाई ने दी बधाई, लेकिन नहीं आया डूडल

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक अविश्वसनीय क्षण है।

भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को बधाई दी। सुंदर पिचाई ने इसे एक अविश्वसनीय क्षण बताया। लेकिन, खास बात यह रही कि गूगल जो महत्वपूर्ण अवसरों पर आकर्षक डूडल देता है, वो अभी तक न आ सका।

आपको बता दें कि अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर पहुंचा और रोवर प्रज्ञान बाहर आया। अब रोवर अपने मिशन पर जुट चुका है। चांद की पूरी जानकारी रोवर विक्रम तक पहुंचाएगा। इसरो के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया से लेकर इजराइल तक बधाई...

Google CEO Sundar Pichai

इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन भारत अपनी मंजिल तक पहुंच गया और चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। बधाई हो, भारत। इस बीच, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के दूतों ने बधाई दी।

इजरायली दूत नाओर गिलोन ने इस उपलब्धि के लिए भारत और इसरो को बधाई दी और कहा कि इसरो ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। गिलोन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि चंद्रयान 3 की अविश्वसनीय सफलता पर इसरो और भारत को हार्दिक बधाई, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया। अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को आश्चर्यचकित करता है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी भारत को बधाई दी और कहा 'बढ़िया हो'। दुनिया के लिए भारत के लिए एक बड़ा क्षण। वहीं, फ्रांसीसी दूतावास ने भी इसे इतिहास की किताबों में सॉफ्ट लैंडिंग बताते हुए भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि इतिहास की किताबों में सॉफ्ट लैंडिंग इसरो और भारत के लोगों को चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई। सरलता और दृढ़ता से पैदा हुई इस ऐतिहासिक उपलब्धि के माध्यम से, भारत सभी मानव जाति के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों को लाभान्वित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+