Champions Trophy: 'भारत खेलने नहीं आ रहा है', अमेरिका के सामने रोया पाकिस्तानी पत्रकार, मिला टका सा जवाब

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया के लोग, चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए भारत के पाकिस्तान की यात्रा से इनकार करने पर नाराज है। BCCI ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को अपने रुख के बारे में बता किया है, जिसे पीसीबी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

पाकिस्तान, एक हाइब्रिड मॉडल संचालित करने के लिए तैयार नहीं है और आईसीसी 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के संचालन के लिए बीच का रास्ता खोजने में व्यस्त है। इस बीच, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने 14 नवंबर को अमेरिकी विदेश विभाग की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस मुद्दे को उठाया।

Champions Trophy

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार ने प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल से इस मुद्दे पर उनके रुख के बारे में पूछा, जिससे वे हैरान रह गए।

पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा, "पाकिस्तान में एक बड़ा क्रिकेट इवेंट है।"

सवाल से हैरान वेदांत पटेल ने जवाब दिया, "क्रिकेट? ओह, मेरे बिंगो कार्ड में यह नहीं था। आगे बताइए।"

पत्रकार ने आगे कहा, "यह क्रिकेट विश्व कप के बाद सबसे बड़ा इवेंट है और भारत इसमें भाग लेने वाला था, लेकिन भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण भारत तब से वहां नहीं गया है। क्या आपको लगता है कि राजनीति को खेलों के साथ मिलाना एक अच्छा विचार है? इस पर आपकी क्या राय है?"

इसपर जवाब देते हुए वेदांत पटेल ने कहा, कि "यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच का है, और अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, कि "जहां तक ​​भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों का सवाल है, तो इसे, उन्हें ही सुलझाना है, चाहे खेल के माध्यम से या अन्य मामलों के माध्यम से। मैं उनके द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करना उन पर छोड़ता हूं। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसमें हम शामिल हों, लेकिन खेल निस्संदेह एक शक्तिशाली और एकजुट करने वाली ताकत है।"

उप प्रवक्ता ने लोगों को जोड़ने में खेल कूटनीति के महत्व को और स्पष्ट किया, और सार्वजनिक मामलों के वर्तमान और पूर्व अवर सचिवों से इसके मजबूत समर्थन का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, कि "आपने देखा है, कि यह विभाग लोगों को जोड़ने में खेल कूटनीति की भूमिका को वास्तव में प्राथमिकता देता है। यह कुछ ऐसा है, जिसे हमारे वर्तमान अवर सचिव सार्वजनिक मामलों और सार्वजनिक कूटनीति, ली सैटरफील्ड गहराई से महत्व देते हैं; और हमारे पूर्व अवर सचिव, लिज़ एलन ने वास्तव में इसका समर्थन किया। अंततः, खेल बहुत से लोगों को जोड़ते हैं और यह मानव-से-मानव और लोगों-से-लोगों के बीच संबंध बनाने का एक शानदार तरीका है, जिस पर इस प्रशासन (बाइडेन प्रशासन) ने मजबूती से जोर दिया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+