अपने ही 13 बच्चों को चेन, ताले से बांधकर रखने वाले मां-बाप

अपराध, कैलिफॉर्निया
Getty Images
अपराध, कैलिफॉर्निया

कैलिफॉर्निया में एक ऐसे माता-पिता को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपने 13 बच्चों को बंधक बनाकर रखा था. उन्होंने बच्चों को बेड पर चेन और ताले से बांधकर रखा था.

इनमें से कई बच्चे बहुत छोटे भी हैं, सबसे छोटे बच्चे की उम्र दो साल है.

57 साल के डेविड एलेन तुर्पिन और 49 साल की लुईस ऐना तुर्पिन को प्र​ताड़ित करने और बच्चों को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, ये 13 बच्चे दो से 29 साल तक के हैं. ये लोग लॉस एंजेलिस के 59 मील उत्तर-पूर्व में पैरीस में एक घर में पाए गए.

माना जा रहा है ​कि वो लोग भाई-बहन हैं.

रिवरसाइड शेरिफ्स विभाग ने कहा, ''रविवार को घर से भागे एक पीड़ित ने अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी थी. उसने घर में मिले एक सेल्यूलर फोन से इमरजेंसी नंबर पर ​फोन किया था.''

ठीक से नहीं मिला खाना

वहां से मिली एक लड़की का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसके 12 और भाई-बहनों को बंधक बनाकर रखा था.

पुलिस के अनुसार, ये लड़की ''10 साल की लग रही है और बहुत कमजोर है.''

पुलिस अधिकारियों ने बाद में पाया कि ''कई बच्चों को बेड पर चेन और तालों से बांधकर रखा गया था और उस जगह पर बहुत बदबू भी आ रही थी.''

पुलिस के मुताबिक बच्चों के माता-पिता इस बात का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं कि उन्होंने बच्चों को ऐसे हालातों में क्यों रखा था.

अधिकारी ये देखकर हैरान थे कि घर से मिले बच्चों में से सात बच्चे 18 से 29 साल के बीचे के थे.

पुलिस का कहना है, ''पीड़ित कुपोषित थे और बहुत गंदे थे.'' सभी पीड़ितों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है.

ब्लॉग: 'अंकल भला ऐसी घटिया हरकत क्यों करेंगे?’

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+