क्लब में नाचते हुए पेरिस हिल्टन ने खो दी 12 करोड़ की अंगूठी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

टीवी पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमेन पेरिस हिल्टन ने अपनी 12 करोड़ की अंगूठी खो दी। पेरिस एक नाइट क्लब में अपने मंगेतर क्रिस जिल्का के साथ डांस कर रहीं थीं, जब उनके हाथ से अंगूठी क्लब में गिर गई। 2 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 12,97,91,000 करोड़ रुपये की अंगूठी खोकर पेरिस रोने लग गईं।

Paris Hilton

मयामी। टीवी पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमेन पेरिस हिल्टन ने अपनी 12 करोड़ की अंगूठी खो दी। पेरिस एक नाइट क्लब में अपने मंगेतर क्रिस जिल्का के साथ डांस कर रहीं थीं, जब उनके हाथ से अंगूठी क्लब में गिर गई। 2 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 12,97,91,000 करोड़ रुपये की अंगूठी खोकर पेरिस रोने लग गईं। 37 वर्षीय पेरिस को इसी साल उनके ब्वॉयफ्रेंड क्रिस जिल्का ने प्रपोज किया था।

खोई 12 करोड़ की अंगूठी

खोई 12 करोड़ की अंगूठी

टीवी की जानी-मानीं पर्सनैलिटी पेरिस हिल्टन ने अपनी 12 करोड़ की अंगूठी क्लब में डांस करते वक्त गुमा दी। पेरिस अपने मंगेतर क्रिस जिल्का के साथ मयामी के एक नाइट क्लब में डांस कर रहीं थीं। नाचते-नाचते उनके हाथ से अंगूठी गिर गई। जैसे ही पेरिस को अंगूठी खोने का मालूम चला वो काफी घबरा गईं और रोने लगीं। पेरिस के मंगेतर ने इसी साल की शुरुआत में उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते हुए ये अंगूठी पहनाई थी।

मंगेतर ने ऐसे ढूंढी अंगूठी

मंगेतर ने ऐसे ढूंढी अंगूठी

पीयर शेप की ये डायमंड की अंगूठी 20 कैरेट की थी और इसकी कीमत 12,97,91,000 करोड़ रुपये थी। पेरिस के मंगेतर ने तुरंत सिक्योरिटी के साथ मिलकर क्लब में अंगूठी ढूंढनी शुरू की। क्लब के वीआईपी लाउंज में गार्ड्स के साथ खुद क्रिस अंगूठी ढूंढ रहे थे। काफी देर तक ढूंढने के बाद अगूंठी किसी गेस्ट के टेबल में बर्फ के बकेट में मिले। अंगूठी मिलने के बाद पेरिस की जान में जान आई।

पेरिस करेंगी तीन शादियां?

पेरिस करेंगी तीन शादियां?

पेरिस और क्रिस जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबरें आ रहीं थीं कि दोनों तीन जगहों पर तीन बार शादियां करेंगे लेकिन पेरिस ने इन खबरों का खंडन किया है। पेरिस ने कहा, 'हमारी शादी की प्लानिंग वैसे ही इतनी स्ट्रेसफुल है, तीन के बारे में तो मैं सोच भी नहीं सकती।' पेरिस सिर्फ अपनी शादी को लेकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाले बच्चे को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। पेरिस कहती हैं कि वो उस दिन का इंतजार नहीं कर सकतीं, जब उनकी खुद की बेटी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+