अमेरिका के इस शहर में पहली बार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न होगा खास
‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन-न्यू इंग्लैंड’ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस साल, भारत की आजादी के जश्न समारोह में कई चीजें पहली बार होंगी।
वाशिंगटन, 8 अगस्त : अमेरिका के बोस्टन शहर में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न खास तरीके से मनाया जाएगा। आजादी के इस जश्न में 32 देश भाग लेंगे। वहीं समारोह को और भी खास बनाने के लिए बोस्टन शहर पर एक विमान से 220 फुट लंबा अमेरिका-भारत ध्वज लहराया जाएगा। (celebrations of 75th anniversary of India Independence in Boston america)

बोस्टन में आजादी का जश्न
इस विषय पर 'फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन-न्यू इंग्लैंड' के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस साल, भारत की आजादी के जश्न समारोह में कई चीजें पहली बार होने जा रहा है।
75 वर्षों को 'भारत दिवस'
दूसरी तरफ, भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मैसाच्युसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षों को 'भारत दिवस' घोषित किया। उत्सव 15 अगस्त को बोस्टन में इंडिया स्ट्रीट पर और इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को रोड आइलैंड में स्टेट हाउस में मनाया जाएगा। इस अवसर पर परेड में ग्रैंड मार्शल के तौर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह को आमंत्रित किया गया है।
'आजादी का अमृत महोत्सव'
बता दें कि, एफआईए न्यू इंग्लैंड 'आजादी का अमृत महोत्सव' के बैनर तले भारत की आजादी के 75 वर्षों का जश्न मना रहा है। एफआईए न्यू इंग्लैंड ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में पहली बार 32 देशों के लोग भारत दिवस परेड में शामिल होने जा रहे हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों पर पीयूष गोयल
दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर पहले से रिकॉर्ड किया गया एक संदेश भेजा है। गोयल ने अपने संदेश में कहा, 'भारत-अमेरिका संबंधों ने लंबा सफर तय किया है। आज हम स्वाभाविक साझेदार हैं। हम दोस्त हैं और हम बहुत महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। हमारी साझेदारी रणनीतिक, बहुत गहरी और महत्वपूर्ण आयामों वाली है।'












Click it and Unblock the Notifications