ड्रोन के सहारे भारत में हथियार भेज रहा पाकिस्तान, CDS विपिन रावत ने थिएटर कमांड पर की बड़ी घोषणा

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत ने कहा कि भारतीय सैनिकों के लिए पाकिस्तान सीमा और चीन सीमा, दोनों जगहों पर अलर्ट रहन की जरूरत है।

नई दिल्ली, जून 23: भारत के चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ विपिन रावत ने पाकिस्तान के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है और कहा है कि पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर आतंकी काम कर रहे हैं और इसकी वजह से सीमा पर स्थिति बिगड़ सकती है। इसके साथ ही विपिन रावत ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर जरूर हो गया है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और अब पाकिस्तान ने ड्रोन के सहारे कश्मीर में हथियार और गोला बारूद भेजना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान को चेतावनी

पाकिस्तान को चेतावनी

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत ने कहा कि भारतीय सैनिकों के लिए पाकिस्तान सीमा और चीन सीमा, दोनों जगहों पर अलर्ट रहन की जरूरत है। विपिन रावत ने कहा कि 'भारतीय सेना के लिए दोनों फ्रंट पर अलर्ट रहना बेहद जरूरी है। खासकर 2020 में जो नॉर्दर्न बॉर्डर पर जो हालात बने थे, उसके बाद हम वहां अपने सैनिकों की संख्या कम नहीं कर सकते हैं। लेकिन, पश्चिमी मोर्चे पर भी हमें सावधान रहने की जरूरत है।' सीडीएस विपिन रावत ने कहा कि 'मैंने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि पाकिस्तान आर्मी के साथ मिलकर आतंकी काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ आतंकी भारत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव में वृद्धि हो सकती है। इसीलिए मेरा कहना है कि हमें दोनों फ्रंट के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए, लेकिन हमारा मुख्य फोकस नॉर्दर्न फ्रंट की तरफ ही बना रहेगा।'

Recommended Video

    India China on LAC: CDS Bipin Rawat बोले- Galwan Clash के बाद PLA के उड़ गए थे होश | वनइंडिया हिंदी
    ड्रोन के जरिए भारत में हथियार

    ड्रोन के जरिए भारत में हथियार

    भारत के सीडीएस विपिन रावत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर भले ही हो चुका है, लेकिन कश्मीर में मौजूद कुछ आतंकियों तक बम-गोले पहुंचाने की अभी भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पाकिस्तान अब ड्रोन का सहारा ले रहा है। लिहाजा, हम पूरी तरह से नहीं कह सकते हैं कि सीजफायर पूरी तरह से कारगर है। हालांकि, सीडीएस ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर का होना का एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन उसके साथ ही हम देख रहे हैं कि सरहद पार से ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजे जा रहे हैं, ताकि कश्मीर के अंदर की स्थिति को खराब किया जा सके। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि 'अगर भारत के अंदर शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है, तो हम नहीं कह सकते हैं कि सीजफायर काम कर रहा है। सीजफायर का मतलब सिर्फ बॉर्डर पर ही गोलीबारी का बंद होना नहीं है।'

    2022 तक थियेटर कमांड

    2022 तक थियेटर कमांड

    भारत के सीडीएस ने कहा कि अमेरिका और चीन जैसे देश पहले ही अपनी सुरक्षा के लिए थियेटर कमांड बना चुके हैं लेकिन हमारे यहां इसपर सिर्फ चर्चा होती रही है। लेकिन अब हम भी 2022 तक थियेटर कमांड बना लेंगे। सीडीएस ने कहा कि हम तीनों सेनाओं के मुद्दों को हल करने में कामयाब हो गये हैं और हमें जल्दी ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि थिएटर कमांड का सीधा मतलब ये होता है कि एक इलाके में थल सेना, वायु सेना और नौसेना, तीनों सेनाओं की यूनिट को एक थियेटर कमांड के अधीन ले आना। इसके अंतर्गत इन यूनिट्स की कमांड जिस भी अधिकारी के हाथ में सौंपी जाएगी, वो तीनों सेना में से किसी भी फोर्स का अधिकारी हो सकता है। भारत में अभी तीनों सेनाएं अलग अलग और स्वतंत्र काम करती हैं और जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद करती हैं। लेकिन थिएटर कमांड बनने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अगर किसी सेना ने एक काम को अंजाम दे दिया है, तो वही काम दूसरी सेना को नहीं करना होगा। अमेरिका और चीन समेत कई और देशों में सेनाएं थिएटर कमांड की व्यवस्था के तहत ही काम करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+