Captain Pratima Bhullar: पंजाब में जन्मी प्रतिमा बनीं न्यूयॉर्क पुलिस की सर्वोच्च रैंक वाली महिला
पंजाब में जन्मी भारतीय मूल की प्रतिमा माल्डोनाडो को न्यूयॉर्क के पुलिस डिपार्टमेंट में प्रमोशन मिला है। वे सर्वोच्च रैंकिंग वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी हैं।

Captain Pratima Bhullar: भारतीय मूल की पुलिस अधिकारी कैप्टन प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो को हाल ही में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला है। इसके बाद वे सर्वोच्च रैंकिंग वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं।
पिछले महीने मिला प्रमोशन
सीबीएस न्यूज ने जानकारी दी कि उन्हें पिछले ही महीने कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला था। चार बच्चों की मां प्रतिमा भुल्लर को पिछले ही महीने कैप्टन पद पर प्रमोशन मिला था।
क्या बोलीं माल्डोनाडो?
माल्डोनाडो ने कहा, ऐसा लगता है कि जैसे मैं घर आ गई हूं। यहां अपनी जिंदगी के 25 साल इस क्षेत्र में बिताए हैं। अमेरिका के साउथ रिचमंड हिल में बड़ी संख्या में सिख समुदाय रहता है। यहां एक बड़ा गुरुद्वारा भी है। इसी में मत्था टेकते हुए मीडिया संग बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं बचपन में इसी गुरुद्वारे में आया करती थी। अब एक कैप्टटन के रूप में गई हूं।
'मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी'
चार बच्चों की मां प्रतिमा ने सीबीएस न्यूज को बताया कि उनकी नई भूमिका सामुदायिक पुलिसिंग में मदद करेगी। जो लोग अंग्रेजी नहीं बोल सकते या फिर अंग्रेजी जिनके लिए एक दूसरी भाषा है, उनके लिए ये बाधा है। मुझे भी पहले अंग्रेजी नहीं आती थी। लेकन मैंने बड़े होते हुए वो दिख देखे। अब मुझे यहीं रहना है।
'मैंने बहुत मेहनत की'
उन्होंने पदोन्नति को एक बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि मैं न केवल कम्यूनिटी बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक बेहतर उदाहरण बनना चाहती हूं, जो हमें हर दिन देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस रैंक तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है।












Click it and Unblock the Notifications