कैपिटल हिल दंगा: अभियोजकों का खुलासा-ट्रंप समर्थकों ने बनाई थी नए सांसदों की हत्या की योजना

वॉशिंगटन। पिछली छह जनवरी को यहां कैपिटल हिल (Capitol hill) पर हुए डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों (upporters of President Donald Trump) के हमले के बाद सामने कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब अमेरिकी अभियोजकों ने बड़ी साजिश का खुलासा किया है। कोर्ट दाखिल की गई नई रिपोर्ट में अमेरिकी अभियोजकों ने कहा है कि, पिछले हफ्ते कैपिटल बिल्डिंग की घेराबंदी के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने "चुने हुए नए सांसदों को पकड़ने और उनकी हत्या करने की योजना बनाई गई थी।

Capitol riots Prosecutors Says Trump supporters planned to capture assassinate elected officials

न्याय विभाग के वकीलों द्वारा गुरुवार देर रात कोर्ट से उपराष्ट्रपति माइक पेंस के डेस्क पर बैठने वाले और खुद को क्वानन आंदोलन (Qanon Movement) का समर्थक कहने वाले जैकब एंथोनी चैंसली (Jacob Anthony) की कस्टडी की मांग की है। वह अपने पुते चेहरे, फर वाली टोपी और सींगों को पहने दंगे वाले दिन कैपिटल बिल्डिंग में घूमता दिखाई दिया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि, जैकब के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, उसने भी साजिश का खुलासा किया है।

वकीलों का कहना है कि, पुख्ता सूबतों और जैबक के बयान के आधार पर स्पष्ट है कि, कैपिटल दंगाइयों का इरादा निर्वाचित अधिकारियों को पकड़ना और उनकी हत्या करना था। उन्होंने कहा कि, चैंसली उपराष्ट्रपति की डेस्क पर एक नोट छोड़ा था, जिस पर लिखा था कि, यह केवल समय की बात है, न्याय आ रहा है। अभियोजकों ने कहा कि वह एक नियमित ड्रग्स लेता है और संभावना है कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

इसके अलावा एफबीआई ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है। अधिकारियों ने दंगे में शामिल लोगों के खिलाफ व्यक्ति तौर पर आरोप लगाए हैं। अमेरिका के पांच बार के ओलंपिक पदक विजेता क्लेट केलर के खिलाफ बुधवार को कैपिटल हिंसा मामले में वारंट जारी किया गया। पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद में हुए दंगे के दौरान केलर एक वीडियो में नजर आए थे, जिसके बाद अमेरिकी न्यायिक विभाग ने बुधवार को उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की। तैराकी में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले केलर की पहचान डोनाल्ड ट्रंप के उन समर्थकों में से एक के रूप में की गई, जिसने पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद में घुसकर हिंसा और तोड़फोड़ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+