Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कटे हुए हाथ-पैर लेकर थाने पहुंचा 'नरभक्षी' शख्स, कहा- मानव मांस खाते-खाते थक गया हूं...

दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दिल दहला देने वाली ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

एस्टकोर्ट (दक्षिण अफ्रीका)। क्या कोई शख्स इतना निर्दयी हो सकता है कि वो मानव मांस खाकर ही जीवित रहे। इतना ही नहीं हालात ऐसे आ जाएं कि वो शख्स मानव मांस से ही ऊब कर थाने पहुंच जाएं। दक्षिण अफ्रीका में ऐसा ही एक 'नरभक्षी' शख्स सामने आया है, जो किसी युवक के कटे हुए हाथ पैर लेकर थाने पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने कहा कि अब वह मानव मांस खाकर ऊब गया है। अचानक सामने आए इस चौंकाने वाले मामले से पुलिस टीम सन्न रह गई। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर आगे वो क्या करें? पढ़िए दिल दहला देने वाला ये मामला...

खुद कबूला अपना गुनाह

खुद कबूला अपना गुनाह

दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दिल दहला देने वाली ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यहां एक शख्स अपने हाथ में किसी युवक के कटे हुए हाथ-पैर लेकर थाने पहुंचा और बताया कि वह नरभक्षी है। हालांकि उसने वहां मौजूद अधिकारियों से ये भी कहा कि वह मानव मांस खाते-खाते थक गया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस शख्स ने अपने जघन्य अपराधों को कबूल किया है, एस्टकोर्ट शहर में स्थित इसके घर की तलाशी में मनुष्यों के कई कटे हुए अंग बरामद हुए हैं। उस शख्स पर आरोप है कि उसने कई महिलाओं से बलात्कार किया, फिर उनकी हत्या करके उनके अंगों काटा और खाया भी है।

दक्षिण अफ्रीका का है पूरा मामला

दक्षिण अफ्रीका का है पूरा मामला

इस शख्स ने कबूल किया है कि उसके साथ इस अपराध में दो अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने तीनों को युवकों को हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश किया। इस मामले में एक और शख्स की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह शख्स भी मानव मांस खाने का आरोपी है।

एक आरोपी की तलाश जारी

एक आरोपी की तलाश जारी

मामले में एक काउंसलर ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में कई पीड़ित सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस को लग रहा है कि इस मामले में पूरा नेटवर्क है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मानव अंग खाने का मामला केवल एस्टकोर्ट में ही नहीं अमांग्वे में भी एक आरोपी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+