जस्टिन ट्रूडो का विमान फिर से हुआ खराब, भारत के बाद अब जमैका में फंसा कनाडाई PM का प्लेन

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो को एक बार फिर से भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। प्लेन में खराबी ने एक बार फिर से इनकी फजीहत करा दी है। जस्टिन ट्रूडो परिवार सहित अपनी छुट्टी मनाने के लिए जमैका गए थे। इससे पहले उनका प्लेन एक बार फिर से खराब हो गया।

जस्टिन ट्रूडो अपनी छुट्टी बिताने के बाद 4 जनवरी को जमैका से अपने देश वापस लौटना था, लेकिन 2 जनवरी को रुटीन जांच के दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद कनाडा से एयरफोर्स ने अपने दो प्‍लेन भेजे तब जाकर उसे ठीक किया जा सका।

ustin-trudeau-plane-faces-glitch

इस वजह से जस्टिन ट्रूडो की अब दुनियाभर में फिर जमकर किरकिरी हो रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कनाडा के रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दो रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स CC-144 चैलेंजर्स जहाज को प्रधानमंत्री के जहाज को ठीक करने के लिए भेजा गया था।

भारत के बाद ऐसा दूसरी बार है जब कनाडा के पीएम के सरकारी विमान में खराबी आ गई और उन्‍हें वापस लाने के लिए सेना के विमान को भेजना पड़ा है। कनाडा के पीएम एयरबस के विमान से चलते हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में नई दिल्ली में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान भी ट्रूडो के विमान में खराबी आ गई थी।

इस वजह से ट्रूडो को 36 घंटे तक दिल्‍ली में रुकना पड़ा था। इससे पहले अक्टूबर 2016 में बेल्जियम जाते वक्त भी ट्रूडो के विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी और उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही वापस ओटावा लौटना पड़ा था।

कनाडा के पीएम का विमान 34 साल पुराना बताया जा रहा है और अभी इसको बदलने में भी कई साल लग सकते हैं। साल 2019 में टूडो का वीआईपी विमान हैंगर पर लाए जाने के वक्त एक दीवार से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस दुर्घटना में जहाज के नोज और दाहिने इंजन को काफी क्षति हुई थी, जिसके कारण विमान कई महीनों तक सेवा से बाहर रहा। इसके बाद दिसंबर 2019 में नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी टूडो को बैकअप विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि ट्रूडो का बैकअप विमान में भी खराबी आ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+