कनाडा की संसद में गूंजी कन्नड़ भाषा, जानिए कौन हैं भारतीय भाषा में भाषण देने वाले चंद्र आर्य, बजी तालियां

अपने कन्नड़ भाषण में सांसद चंद्र आर्य ने खुद को कर्नाटक के तुमकुर जिले के सिरा तालुक से संबंधित बताया।

टोरंटो, मई 20: पहली बार ऐसा हुआ है, जब कनाडा की संसद में भारतीय भाषा गुंजी और कनाडा के संसद में भारतीय मूल के सांसद ने अपनी मातृभाषा कन्नड़ में बात की है। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने संसद में भाषण देने के लिए अपनी मातृभाषा कन्नड़ में का सहारा लिया और इस दौरान संसद में तालियां बजाकर इसका स्वागत किया गया।

कनाडा की संसद में गुंजी कन्नड़ भाषा

कनाडा की संसद में गुंजी कन्नड़ भाषा

अपनी मातृभाषा कन्नड़ में भाषण देने की वजह से कनाडा में सांसद चंद्र आर्य की काफी सराहना हो रही है और ट्विटर पर भी उनकी काफी तारीफ की जा रही है। सांसद चंद्र आर्य ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'यह पहली बार है जब भारत के बाहर दुनिया की किसी भी संसद में कन्नड़ बोली गई है'। कर्नाटक में जन्मे कनाडा के सांसद चंद्र आर्य का कनाडाई संसद में कन्नड़ में बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कनाडा के लिबरल पार्टी के नेता चंद्र आर्य ने अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिबरल राजनेता ने दावा किया कि यह पहली बार है जब बाहर की दुनिया में भारत के बाहर किसी भी संसद में कन्नड़ बोली गई है।

सांसद चंद्र आर्य ने क्या कहा?

सांसद चंद्र आर्य ने क्या कहा?

सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि, 'मैंने कनाडा की संसद में अपनी मातृभाषा (पहली भाषा) कन्नड़ में बात की थी। इस खूबसूरत भाषा का लंबा इतिहास है और लगभग 5 करोड़ लोग इस भाषा को बोलते हैं और यह पहली बार है जब कन्नड़ भारत के बाहर दुनिया की किसी भी संसद में बोली गई है'। चंद्र आर्य ने अपना भाषण कुवेम्पु की एक कविता के साथ समाप्त किया, जिसे डॉ राजकुमार द्वारा एक गीत में गाया गया था। अपने भाषण में दोनों को याद करते हुए चंद्र आर्य ने कहा कि, "एल्लादरु इरु एन्थाडारु इरु एंडेंडिगु नी कन्नडवागिरु", जिसका अर्थ है कि आप जहां भी हों, आप हमेशा के लिए कन्नडिगा बने रहेंगे।

खुश हुआ कर्नाटक, खुश हुआ भारत

खुश हुआ कर्नाटक, खुश हुआ भारत

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत्नारायण ने वीडियो साझा किया और कनाडा की संसद में कन्नड़ में बोलने के लिए चंद्र आर्य को बधाई दी है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो शेयर करते हुए चंद्र आर्य को भारत और कर्नाटक को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "कर्नाटक के तुमकुर के बेटे को प्रणाम।" इसके अलावा भी कई भारतीय नेताओं ने चंद्र आर्य के वीडियो को शेयर किया है और उन्हें बधाई दी है।

कौन हैं सांसद चंद्र आर्य?

अपने कन्नड़ भाषण में उन्होंने खुद को कर्नाटक के तुमकुर जिले के सिरा तालुक से संबंधित बताया। चंद्र आर्य पहली बार 2015 में कनाडा की संसद के लिए और फिर 2019 में दूसरी बार नेपियन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे। आपको बता दें कि, चंद्र आर्य भारत के पूर्व वाणिज्यिक कर सहायक आयुक्त के गोविंदा अय्यर के बेटे हैं और चंद्र आर्य का जन्म और पालन-पोषण कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने बैंगलोर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कर्नाटक विश्वविद्यालय से एमबीए किया। उन्होंने कतर जाने से पहले दिल्ली में डीआरडीओ और कर्नाटक राज्य वित्तीय निगम के लिए काम किया था। कतर से चंद्र आर्य कनाडा चले गए क्योंकि उनकी पत्नी काम के लिए वहां चली गईं थीं। वहां उन्होंने एक पूर्ण राजनीतिक करियर शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+