'हमसे Immigration Policy में हुईं गलतियां...', कनाडा की ट्रूडो सरकार ने मानी अपनी गलती
Canada Immigration Policy: कनाडा में लगातार अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले कृत्यों को लेकर आरोपों के बीच ट्रूडो सरकार के रुख नरम पड़े हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार आने के बाद स्थिति में बदलाव देखा जा रहा है। अब एक बयान जारी कर ट्रूडो सरकार ने कनाडा आप्रवासन नीति (Canada Immigration Policy) को लेकर अपनी गलती स्वीकार की है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने स्वीकार किया है कि उनकी सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में 'गलतियां' हैं। ट्रूडो सरकार के बयान में कहा गया है कि फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों ने हमारे आव्रजन सिस्टम का दुरुपयोग किया। अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो संदेश में ट्रूडो ने कहा, "पिछले दो सालों में हमारी जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ी है...लेकिन फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों ने हमारे आव्रजन सिस्टम का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हम अगले तीन सालों के लिए कनाडा आने वाले इमिग्रेंट्स की संख्या घटा रहे हैं।"

ट्रूडो ने एक बयान में कहा कि कनाडा की आव्रजन प्रणाली इन बुरे तत्वों से प्रभावित हुई है। फर्जी कॉलेज और बड़े निगमों ने महामारी के बाद श्रमिकों की मांग का फायदा उठाया। उन्होंने कहा जबकि आव्रजन प्रणाली श्रमिकों और छात्रों को लाने के लिए डिज़ाइन की गई थी, यह स्पष्ट हो गया कि कुछ लोग लाभ कमाने के लिए प्रणाली का दुरुपयोग कर रहे थे। ट्रूडो ने बताया कि बहुत से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने अपनी आय बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों का इस्तेमाल किया।
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की नई इमीग्रेशन पॉलिसी के पीछे के तर्क को समझाया और सिस्टम को प्रबंधित करने में पिछली गलतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलतियाँ कीं हैं। ट्रूडो ने 7 मिनट के यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे इमीग्रेशन पॉलिसी में कमजोर लोगों का शोषण किया गया। फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों ने हमारे आव्रजन सिस्टम का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हम अगले तीन सालों के लिए कनाडा आने वाले इमिग्रेंट्स की संख्या घटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications