कनाडा में 'नग्न पार्टी' को लेकर मचा घमासान
कनाडा में इन दिनों एक पूल पार्टी पर रोक के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर हज़ारों लोगों ने अपनी सहमति जताई है.
हालांकि पूल पार्टी के सारे टिकट पहले ही बिक चुके हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि लोग इस पर रोक क्यों चाहते हैं? इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि ये नग्न पार्टी है और इसके टिकटों की बिक्री के लिए जारी विज्ञापन में कहा गया था कि इसमें हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं.
इस पार्टी पर रोक लगाने की मांग करने वालों का कहना है कि पार्टी के लिए अगर बच्चों ने टिकट बुक किए होंगे, तो उनके यौन उत्पीड़न का ख़तरा हो सकता है.
छुट्टियां मनाने के अलग-अलग अंदाज़
हालांकि इस पार्टी के आयोजकों का कहना है कि ऐसी मांग करने वाले 'न्यूडिस्ट कल्चर' को ठीक ढंग से समझ नहीं पा रहे हैं.
चेंज़ डॉट ओरआरजी पर इस पार्टी पर रोक के लिए अब तक 18 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. पार्टी का आयोजन 14 जनवरी को साउथलैंड लीज़र सेंटर में होना है.
इस पर रोक लगाने की मांग करने वालों का कहना है या तो इस पार्टी को रद्द किया जाए या फिर इसमें बच्चों की पाबंदी पर रोक लगाई जाए.
ये मांग इतनी ज़ोर पकड़ चुकी है कि लीज़र सेंटर के संचालक इस पार्टी के आयोजन पर पुनर्विचार कर रहे हैं.
इस पार्टी का आयोजन स्थानीय समूह कैलगरी न्यूड रिक्रिएशन कर रहा है. इस पार्टी का विज्ञापन संस्था के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज के साथ साथ सोशल मीडिया कम्यूनिटी साइट मीटअप पर किया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि इस पार्टी के सारे टिकट बिक चुके हैं. सोशल मीडिया पर कम से कम 180 लोग इस पार्टी में शरीक होने की जानकारी दे चुके हैं.
खटाई में पड़ा आयोजन
कैलगरी न्यूड रिक्रिएशन की वेबसाइट के मुताबिक ये एक पारिवारिक समूह जैसा है और इस आयोजन को हर महीने किए जाने का विचार है.
हिटलर के पूर्व नाज़ी कैंप के बाहर नग्न प्रदर्शन
वेबसाइट के मुताबिक ये समूह, "समान सोच वाले लोगों का समूह है जो अपने बर्थडे सूट में रहकर जीवन का आनंद उठाना जानते हैं. ये एक पारिवारिक समूह है और बच्चों के साथ दोस्ताना है. ये सभी उम्र के लोगों, सभी तरह के शरीर वालों, सभी तरह के यौन रूझानों वालों को प्रवेश देता है."
इस पार्टी में बच्चों के आने का विरोध सबसे पहले अप्रिल पारकर नाम की महिला ने किया है और उन्होंने इसके ख़िलाफ़ ऑनलाइन याचिका दाख़िल कर पार्टी के दौरान बच्चों के यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है.
पारकर ने अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए लिखा है कि आयोजन के दौरान इस बात की पूरी आशंका है कि यहाँ बिना सहमति लिए फोटो और वीडियो लिए जाएं जो एक तरह से चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी जैसा होगा.
बीबीसी ट्रेंडिंग ने अप्रिल पारकर से बात करने की कोशिश की,लेकिन वह बात करने के लिए तैयार नहीं हुईं.
पार्टी के आयोजक कैलगरी न्यूड रिक्रिएशन समूह के प्रमुख से बीबीसी ट्रेंडिंग ने बात की. ये शख़्स अपने वास्तविक नाम को छुपाते हुए खुद को नैक्ड जेफ़ बताते है और दावा करते है कि आयोजन से बच्चों को कोई ख़तरा नहीं है.
उसने ईमेल के ज़रिए बताया, "ये आशंका जताई जा रही है कि इसका आयोजन बच्चों के लिए ठीक नहीं है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ये एक नॉन-सेक्शुअल इवेंट है. न्यूडिटी का मतलब सेक्स नहीं होता है."
नैक्ड जेफ़ के दावे के मुताबिक आयोजन में सैकड़ों लोग हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हैं. हालांकि इस आयोजन को लेकर जिस तरह का विरोध हो रहा है, उसे देखते हुए स्थानीय अधिकारी भी इस आयोजन की समीक्षा कर रहे हैं और इसका आयोजन खटाई में दिख रहा है.
हालांकि इस चेंज़ डॉट ओआरजी पर एक नया अभियान शुरू किया गया है, जो इस आयोजन के समर्थन में है. इसे बेन मून नाम के शख़्स ने शुरू किया है जो अप्रिल पारकर की याचिका को बंद करने की मांग के साथ शुरू हुआ है, इस पर अभी तक 4000 लोगों के हस्ताक्षर हैं.
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications