आखिरकार कनाडा के प्रधानमंत्री का भारत दौरा हुआ खत्म, जस्टिन ट्रूडो 2 दिन बाद देश के लिए रवाना

Canada Prime Minsiter: कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा आखिरकार समाप्त हो गई और वो भारत से रवाना हो गये हैं। नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी।

कनाडा के प्रेस सचिव मोहम्मद हुसैन ने एएनआई से पुष्टि की थी, कि उनके CC-150 पोलारिस विमान के साथ तकनीकी समस्या अब हल हो गई है। हुसैन ने कहा, "विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई थी।" जिसके बाद कनाडाई प्रधानमंत्री भारत से रवाना हो गये हैं।

Justin Trudeau

कनाडा के प्रधानमंत्री का विमान ठीक

इससे पहले आज देर सुबह कनाडाई पीएम के कार्यालय ने भी एक बयान में पुष्टि की थी, कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। कार्यालय ने एक बयान में कहा था, कि "विमान के साथ तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है। विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के आज दोपहर प्रस्थान करने की उम्मीद है।"

सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विमान शुरू में रोम से भारत आ रहा था, लेकिन अचानक उसे लंदन की ओर मोड़ दिया गया। ट्रूडो के कार्यालय ने कहा, कि विमान मंगलवार सुबह (स्थानीय समय) यूके से रवाना होगा, जिससे कनाडाई पीएम के प्रस्थान में और देरी होगी। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं आई।

विमान में क्या थी टेक्निकल खराबी

कनाडा की राष्ट्रीय रक्षा के एक बयान के अनुसार, जिस विमान को जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को ले जाना था, उसमें रखरखाव की समस्या आ गई थी, जिसके एक हिस्से को बदला जाना चाहिए था। इसमें कहा गया, "आरसीएएफ के लिए सभी यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच हमारे सभी उड़ान प्रोटोकॉल का एक नियमित हिस्सा है।"

जाहिर तौर पर यह पहली बार नहीं है, जब 36 साल पुराने CC-150 पोलारिस को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। 2016 में, ट्रूडो के साथ उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही, विमान को ओटावा लौटना पड़ा, जो एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बेल्जियम के रास्ते में थे।

वहीं, 2019 में, विमान खींचे जाने के दौरान एक दीवार से टकरा गया था और उसे काफी नुकसान पहुंची, जिससे वह 16 महीने के लिए सेवा से बाहर हो गया। दिसंबर 2019 में ट्रूडो को नाटो शिखर सम्मेलन में ले जाने के लिए एक बैकअप विमान का उपयोग किया गया था, हालांकि, जब वायु सेना को एक इंजन में समस्या का पता चला, तो इसे भी लंदन में रोक दिया गया था।

'भारतीय दूतावास फौरन बंद करो', PM जस्टिन ट्रूडो के भारत में 'अपमान' के बाद चरमपंथी संगठन ने दी धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+