कनाडा में कोरोना महामारी के दौरान हेल्थ सेक्टर पर हुआ रिकॉर्ड खर्च! 12 फीसदी की बढ़ोतरी संभव
टोरंटो, नवंबर 05। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अभी तक कहर बरपाया है। इस महामारी ने अच्छे से अच्छे विकसित देशों के हेल्थ सिस्टम को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया है, लेकिन ऐसे में कनाडा ऐसा देश हैं, जो महामारी के दौर में हेल्थ सेक्टर पर होने वाले खर्च में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल, इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ इंफॉर्मेशन के मुताबिक, कनाडा इस साल के अंत कोरोना महामारी के दौर में हेल्थ सेक्टर पर 308 बिलियन कनाडाई डॉलर का खर्च कर सकता है, जो कि ऐतिहासिक होगा।

अभी तक की सबसे बड़ी वृद्धि हुई है ये- CIHI
CIHI के अध्यक्ष और सीईओ डेविड ओ'टोल ने एक बयान में कहा है, "कोरोना काल में हेल्थ सेक्टर पर होने वाले खर्च में अभी तक की सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई है। बढ़ती उम्र और जारी महामारी निस्संदेह हमारी स्वास्थ्य प्रणालियों पर अधिक दबाव डालेगी और सरकारी बजट का एक बड़ा हिस्सा उस पर खर्च होगा। हालांकि चुनौतियां अभी और हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन बेहतर प्रौद्योगिकियों, फार्मास्यूटिकल्स और देखभाल के मॉडल के रूप में हम कनाडा के लोगों के लिए बेहतर परिणाम ला सकते हैं।"
12 फीसदी की बढ़ोतरी संभव
CIHI अध्यक्ष ने बताया है कि 2019 और 2020 के बीच हेल्थ सेक्टर पर होने वाला खर्च लगभग 12 फीसदी तक बढ़ सकता है। ये बढ़ोतरी पिछले 3 दशक में सबसे अधिक होगी। CIHI ने बताया है कि 2015 से लेकर 2019 तक ये खर्चा 4 फीसदी प्रति वर्ष था। CIHI ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में संकुचन की वजह से इस ऐतिहासिक खर्च में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि कनाडा में स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट का लगभग 40% हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications