Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कोकीन लेकर सो गये थे जस्टिन ट्रूडो...', पूर्व भारतीय डिप्लोमेट के आरोपों पर आया कनाडा सरकार का बयान

Justin Trudeau Plance Cocaine: कनाडा के प्रधान मंत्री कार्यालय ने पूर्व भारतीय राजनयिक की उन यों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था, कि "विश्वसनीय अफवाह" है, कि नई दिल्ली में हाल ही में जी20 बैठक में शामिल होने आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान में कोकीन पाया गया था और जस्टिन ट्रूडो दो दिनों तक कोकीन के नशे में अपने कमरे से नहीं निकले थे।

सूडान में भारत की तरफ से राजदूत रह चुके दीपक वोहरा ने सोमवार को एक भारतीय टेलीविजन पर ये आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ लगाए थे। जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बयान जारी कर इन आरोपों को निराधार बताया गया है।

Justin Trudeau Plance Cocaine

कनाडा प्रधानमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?

कनाडाई अखबार टोरंटो सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो पर लगे आरोपों पर कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, कि "यह बिल्कुल गलत है, और इस बात का परेशान करने वाला उदाहरण है, कि कैसे गलत सूचना मीडिया रिपोर्टिंग में अपना रास्ता बना सकती है।"

इस बीच, दीपक वोहरा ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में कम जानकारी रखने के लिए ट्रूडो की आलोचना की और कहा कि वह एक छोटे बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं।

भारतीय न्यूज चैनल 'ज़ी न्यूज़' पर पत्रकार दीपक चौरसिया के एक डिबेट शो के दौरान वोहरा ने कहा था, कि "जब जस्टिन ट्रूडो इस महीने जी20 के लिए भारत आए थे, तो उनके विमान में कोकीन मिला था।" उन्होंने आगे आरोप लगाए, कि "वह दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं आए।"

वोहरा ने आरोप लगाया कि सितंबर की शुरुआत में अंतर सरकारी मंच के दौरान पुलिस के खोजी कुत्तों ने ट्रूडो के विमान में कोकीन की खोज की थी।

वोहरा ने आगे कहा, कि "मेरी पत्नी ने उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा और कहा, कि ट्रूडो उदास और तनावग्रस्त लग रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, कि "हम इसका कारण नहीं जानते। मैं वास्तविकता नहीं जानता, लेकिन सोशल मीडिया और कुछ 'विश्वसनीय अफवाहें' बताती हैं, कि उनका विमान कोकीन से भरा था।"

दीपक वोहरा ने आगे कहा, कि "वह अकेला हो गए हैं। वह अब यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, कि वह एक कनाडाई रेम्बो है और उनकी मौजूदगी में कुछ भी गलत नहीं हो सकता। भारत ने कनाडा में वीज़ा सेवाओं को निलंबित करके सही काम किया है।''

बिगड़ चुके हैं भारत-कनाडा संबंध

आपको बता दें, कि भारत के खिलाफ लगाए गये अनर्गल आरोपों को लेकर जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ भारत में काफी गुस्सा भरा हुआ है।

पिछले हफ्ते, ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स (कनाडाई संसद) को बताया था, कि कनाडाई खुफिया सेवाएं भारत सरकार और ब्रिटिश कोलंबिया सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच "संभावित लिंक" के बारे में "विश्वसनीय" जानकारी की जांच कर रही हैं।

निज्जर को 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी।

वोहरा ने कहा, "अपने संसद भाषण में उन्होंने भारत के खिलाफ 'विश्वसनीय आरोप' शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन आरोप विश्वसनीय कैसे हो सकते हैं? या तो यह विश्वसनीय हो सकता है या आरोप। इस मामले में मेरे पास भी एक 'विश्वसनीय अफवाह' है कि 'ट्रूडो पागल हैं और यह एक विश्वसनीय अफवाह है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+