प्रदर्शनकारियों को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की दो टूक, हम डरे नहीं हैं

ओटावा, 01 फरवरी। कनाडा में बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये ट्रक ड्राइव राजधानी ओटावा में संसद भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रह हैं। रिपोर्ट के अनुसार हजारो ट्रक ड्राइवर प्रधानमंत्री संसद भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रक ड्राइवर के प्रदर्शन के चलते प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को अंडरग्राउंड होना पड़ा है। लेकिन इन सब के बीच प्रधानमंत्री का कहना है कि मुझे पता है कि यह महामारी निराशाजनक है। यह निराशाजनक है कि दो साल के बाद भी हमने कोविड से लड़ाई पूरी नहीं की है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कनाडा के लोग जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, सच कहूं तू इससे मैं बहुत निराश हूं। कुछ लोग जिस तरह से हमारे देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका बर्ताव निराशाजनक है।

canada

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, मुझे पता है कि यह महामारी बहुत ही परेशानी भरी है, दो साल के बाद भी हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई को खत्म नहीं कर सके हैं जोकि निराशाजनक है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह का प्रदर्शन हो रहा है वह बहुत ही निराशाजनक है। मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि हम उन लोगों से नहीं डरते हैं जो छोटे व्यवसायी कर्मचारियों पर गाली-गलौज करते हैं और बेघरों से भोजन चुराते हैं। हम उन लोगों के आगे नहीं झुकेंगे जो नस्लवादी झंडे लहराते हैं। हम उन लोगों के सामने नहीं झुकेंगे जो बर्बरता में लिप्त हैं, या हमारे दिग्गजों की स्मृति का अपमान करते हैं। कनाडा में इस तरह के बर्ताव की कोई भी जगह नहीं है।

ऐसे में जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें यहीं पर रुकने की जरूरत है। इस व्यवहार के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है। तो, जिम्मेदार लोगों के लिए: इसे रोकने की जरूरत है, जो लोग काफिले में शामिल हुए लेकिन नफरत और विभाजन के प्रतीकों से असहज हैं वो साहसी बनें और बोलें। असहिष्णुता और नफरत के पक्ष में या उसके साथ खड़े न हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+