कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का 18 साल बाद पत्नी से तलाक, PMO ने जोड़ी को लेकर किया बड़ा दावा

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइर ट्रूडो ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने बुधवार (2 अगस्त) को तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर कर दिए।

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइर ट्रूडो शादी के 18 साल बाद अलग हो रहे हैं। दोनों बुधवार (2 अगस्त) को इसकी घोषणा की। पीएम जस्टिन और सोफी ने इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लिया। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काफी कठिन दौर बीच तलाक का फैसला किया गया। पीएम को पोस्ट को उनकी पत्नी सोफिया ने भी शेयर किया।

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के पत्नी से तलाक की खबरों के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया गया। जिसमें दोनों के तलाक की पुष्टि करते हुए कहा कि पीएम और उनकी पत्नी ने कानूनी रूप से अलग होने का फैसला किया है। पीएमओ के प्रवक्ता एलिसन मर्फी ने बयान में कहा, "पीएम ने अलग होने के साथ ही सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया है।"

Canada PM Justin Trudeau divorces his wife

वहीं इस तलाक को लेकर कनाडा के प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक अलग से बयान जारी किया। जिसमें इस जोड़ी के अलग होने की पुष्टि की गई। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफिया ट्रूडो ने अलह होने के लिए एक कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर किए है। पीएमओ ने आगे कहा, "पीएम और सोफी अपने बच्चों को सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में पालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं," और दोनों की "अपने बच्चों के जीवन में निरंतर उपस्थिति रहेगी। कनाडावासियों को ये भरोसा दिलाया जाता है कि अगल होने बाद भी बच्चों के लिए एक साथ दिखेंगे।" पीएमओ ने कहा कि पीएम और उनकी पत्नी दोनों अगले सप्ताह से छुट्टियों पर एक साथ रहने की योजना बना रहे हैं।

बता दें कि 28 मई 2005 को मॉन्ट्रियल में हुई थी। पत्नी से अलग होने के फैसले के बाद पीएम ट्रूडो ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, "हमेशा की तरह, हमने जिस तरह से सम्मान बनाया है उसे कायम रखेंगे। दोनों परिवार गहरे प्यार और सम्मान के साथ एक करीबी परिवार की तरह बने रहेंगे।" इसके साथ ही पीएम ट्रूडो ने कनाडाई लोगों से अपने बच्चों की भलाई के लिए परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने को कहा है। बता दें कि ट्रूडो और सोफिया को तीन बच्चे जेवियर (15), एला-ग्रेस (14), और हैड्रियन (9) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+