टैरिफ का जवाब टैरिफ, ट्रंप ने 25% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई तो कनाडा के जस्टिन ट्रूडो ने भी लगाया 25 फीसदी टैरिफ
Canada America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (01 फरवरी) को कनाडा से आयात की जाने वाली सभी वस्तुओं पर 25 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का आदेश दे दिया है। जिसके बाद जवाबी फैसला लेते हुए कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
पीएम जस्टिन ट्रूडो ने देते हुए कहा कि कनाडा अमेरिकी टैरिफ का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कनाडाई लोगों से स्थानीय उत्पाद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा है। रविवार (02 फरवरी) को पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ऐलान किया कि कनाडा भी खुद के टैरिफ लागू करेगा। ट्रूडो ने कहा है कि उनकी सरकार 155 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगी।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हम कनाडाई कंपनियों को इसके समय दे रहे हैं, 30 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर यह टैरिफ मंगलवार 04 फरवरी से लागू किया जाएगा। वहीं 125 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर यह आने वाले 21 दिनों में लागू किया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि वे कनाडाई डॉलर की बात कर रहे थे या सिर्फ अमेरिकी डॉलर की।
जस्टिन ट्रूडो बोले- 'मैं सीधे अमेरिकियों से बात करना चाहता हूं...'
जस्टिन ट्रूडो कहते हैं,
"मैं सीधे अमेरिकियों, हमारे सबसे करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से बात करना चाहता हूं। यह एक ऐसा विकल्प है, जो हां, कनाडाई लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन उससे परे, इसका आप, अमेरिकी लोगों पर वास्तविक परिणाम होगा। जैसा कि मैंने लगातार कहा है, कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा, संभावित रूप से अमेरिकी ऑटो असेंबली प्लांट और अन्य विनिर्माण सुविधाएं बंद हो जाएंगी... वे मुक्त व्यापार समझौते का उल्लंघन करेंगे, जिस पर राष्ट्रपति और मैंने, हमारे मैक्सिकन साझेदार के साथ, कुछ साल पहले बातचीत की और हस्ताक्षर किए थे। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है। जैसा कि राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने कई वर्ष पहले कहा था, भूगोल ने हमें पड़ोसी बनाया है, इतिहास ने हमें मित्र बनाया है, अर्थशास्त्र ने हमें साझेदार बनाया है, और आवश्यकता ने हमें मित्र बनाया है... अगर राष्ट्रपति ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो बेहतर रास्ता यह है कि वे कनाडा के साथ साझेदारी करें, न कि हमें दंडित करें।"












Click it and Unblock the Notifications